फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   all india emam organisation chief will meet pm modi on junaid lynching case

जुनैद हत्याकांड को लेकर पीएम मोदी से मिलेंगे AIEO चीफ, पीड़ित परिवार के लिए मांगेंगे मदद

Wed, 28 Jun 2017 09:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 28 Jun 2017 09:02 PM IST
विज्ञापन
all india emam organisation chief will meet pm modi on junaid lynching case
junaid murder - फोटो : अमर उजाला

ऑल इंडिया इमाम आर्गेनाइजेशन के चीफ इमाम मौलाना डॉ. उमेर इलयासी ने कहा कि घटना पर सियासत न हो, राष्ट्र सर्वोपरि है। अमेरिका में मौजूद होने के दौरान यह घटना पीएम नरेंद्र मोदी के संज्ञान में आ गई है। एक जुलाई को पीएम से मुलाकात कर इस घटना की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। वह बुधवार को खंदावली गांव में जुनैद के परिजनों से मिले और घटना पर दुख जताया। जुनैद के पिता जलालुद्दीन को ढांढस बधाया। उनसे बातचीत की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विश्व में भारत की छवि को बेहतर बनाए रखने की जिम्मेदारी हम सबकी है। जुनैद की हत्या से पूरा मुल्क दुखी है। पूरी दुनिया में भारत की नकारात्मक छवि बन रही है, इससे भारत को नुकसान हो रहा है। हमें भारत और भारतीयता को मजबूत करना है। गंगा-जमुनी तहजीब को साथ लेकर चलना है। राष्ट्र को नुकसान न पहुंचे। इसकी बेहतरी के लिए सरकार से बातचीत कर हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इमाम इलयासी घटना को लेकर बृहस्पतिवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर सांई मियां मीर अंतरराष्ट्रीय फांउडेशन के अध्यक्ष कुलदीप सिंह भोगल ने कहा कि जो हुआ वो गलत हुआ। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष परमजीत सिंह चंडोक ने कमेटी की तरफ से सहायता का आश्वासन दिया। इस दौरान पूर्व विधायक आनंद कौशिक, मोहम्मद खान, ताहिर हुसैन, मौलाना जाकिर हुसैन, रमजान चौधरी, मोहम्मद कासिम मेवाती, जावेद पाशा, नमीम मेवाती और बल्लू मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जुनैद भारतीय का बच्चा

all india emam organisation chief will meet pm modi on junaid lynching case
junaid murder

डॉ. उमेर इलयासी ने कहा कि जुनैद को मुसलमान का बच्चा कहना सही नहीं है। वह भारत और भारतीय का बच्चा है। विश्व में पैगाम जाना चाहिए कि हम सब एक हैं। देश की छवि खराब नहीं होनी चाहिए। यह घर का मामला है। इसे चंद लोगों ने जरूर खराब किया, लेकिन हिंदु खराब नहीं है। सारा समाज खराब नहीं है। घटना पर कहा कि रेलमंत्री को मौके पर आना चाहिए था। वह सुरेश प्रभु से बात कर परिजनों से मिलकर रेलवे में नौकरी की बात को प्रमुखता के साथ रखेंगे। वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल से फोन पर बात करने का दिलासा दिया।

डॉ. उमेर इलयासी ने केंद्र सरकार के समक्ष तीन मांगे रखी हैं। जुनैद की हत्या पर परिजन को एक करोड़ की राशि जारी करने की मांग की है। चाहे वह प्रधानमंत्री कोष से दी जाए। 20-20 लाख रुपये घायलों को दिए जाएं। घायलों को रेलवे में सरकारी नौकरी दी जाए। इसके अलावा चीफ इमाम ने फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि क्योंकि कत्ल का बदला कत्ल होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed