दिल्ली घूमने आई अमेरिकी महिला से गैंगरेप के चारों आरोपियों को मिली बेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित एक होटल में 35 वर्षीय अमेरिकी महिला पर्यटक से गैंगरेप मामले में गिरफ्तार चारों आरोपियों को पटियाला हाउस कोर्ट ने बेल दे दी है।
बता दें कि पिछले साल मार्च में हुई घटना के सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने टूरिस्ट गाइड, ड्राइवर, हेल्पर व होटलकर्मी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों की पहचान निरुद्ध, मकसूद, विवेक व ओमप्रकाश के रुप में हुई थी। पीड़िता ने ईमेल व एनजीओ के मार्फत पुलिस को शिकायत दी थी।
पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि 2016 के मार्च माह में वह दिल्ली घूमने आई थी। आरोप है कि इस दौरान कनॉट प्लेस स्थित एक पांच सितारा होटल में टूरिस्ट गाइड समेत अन्य लोगों ने उससे गैंगरेप किया।
3 दिसंबर को दर्ज किया था मामला
पीड़िता की शिकायत पर कनॉट प्लेस थाना पुलिस ने 3 दिसंबर को मामला दर्ज किया था। जांच के दौरान आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ की। सभी ने महिला के लगाए आरोप से अलग बयान दिया।
इस दौरान पुलिस ने 11 और लोगों से भी पूछताछ की। घटना के दौरान आरोपियों के फोन के लोकेशन की भी जांच की। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता से संपर्क कर जांच में सहयोग देने के लिए दिल्ली आने की गुजारिश की।
पुलिस की मदद के लिए पीड़िता दिल्ली आई और अदालत में 164 का बयान दर्ज करवाया। साथ ही महिला की मेडिकल जांच भी करवाई गई थी। जिसके बाद पुलिस ने चारों आरोपी को गिरफ्तार किया था।