फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   All border seals today due to performance of Jats

आज दिल्ली के सभी बॉर्डर सील : जाटों के प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने कसी कमर, दिल्ली में नो एंट्री

Mon, 20 Mar 2017 11:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 20 Mar 2017 11:46 AM IST
विज्ञापन
All border seals today due to performance of Jats
file photo - फोटो : अमर उजाला

आरक्षण की मांग को लेकर जाटों का 20 मार्च को संसद घेरने की चेतावनी को देखते हुए पुलिस ने कमर कस ली है। पुलिस के तमाम अधिकारियों को कानून-व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


प्रदर्शन के मकसद से आने वाले लोगों को किसी भी हाल में दिल्ली में प्रवेश पर रोक लगाने के लिए कहा गया है। 19 मार्च से ही नई दिल्ली इलाके में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। साथ ही सभी बॉर्डर को सील कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी और मुख्य प्रवक्ता दीपेंद्र पाठक ने बताया कि 20 मार्च के प्रदर्शन को देखते हुए 19 मार्च की रात आठ बजे से कई मार्गों को आम ट्रैफिक के लिए बंद कर दिया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

​19 मार्च की सुबह 11 बजे से ये मार्ग रहेंगे बंद 

All border seals today due to performance of Jats
file photo - फोटो : अमर उजाला
​धारा 144 लागू होने की वजह से किसी भी प्रदर्शनकारियों को दिल्ली में प्रवेश पर पाबंदी होगी। यातायात के सभी साधनों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। जिसमें ट्रेन, बस सेवा और मेट्रो भी शामिल है। 

रिंग रोड से शांति मार्टिन मार्ग, लोदी रोड से अर्मिता शेरगिल, लोदी रोड से मैक्स मुलर मार्ग, लोदी रोड से आर्क बिशप मार्ग, मंदिर मार्ग, आरके आश्रम मार्ग और हॉस्पिटल रोड के अलावा पंचकुंइयां रोड जाने वाले सभी मार्ग बंद रहेंगे। 

जांच के बाद प्रवेश की अनुमति 
19 मार्च को 11 बजे रात के बाद गहन पड़ताल के बाद लोग नई दिल्ली में प्रवेश कर सकेंगे। इस इलाके के रहने वाले, नई दिल्ली में स्थित कार्यालय में काम करने वाले, आपातकालीन सुविधाओं से जुड़े लोग, नई दिल्ली इलाके में साक्षात्कार व परीक्षा देने वाले लोग, एंबुलेंस, फायर बिग्रेड की गाड़ियां, स्कूल बसें, अपने काम के सिलसिले में आने वाले लोगों को दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।

वाहनों को नई दिल्ली में प्रवेश नहीं 
उत्तर से दक्षिण जाने वाले वाहन चालकों को नई दिल्ली में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। आम लोग उत्तर से दक्षिण जाने के लिए रिंग रोड, आश्रम चौक, सराय काले खां, आईपी फ्लाईओवर, राजघाट, रिंग रोड, लाला लाजपत राय मार्ग, मथुरा रोड, भैरो रोड, रिंग रोड का इस्तेमाल कर सकेंगे। 

वहीं, पूर्व से पश्चिम जाने वाले वाहन चालक रिंग रोड, बुलवर्ड रोड, बर्फखाना चौक, रानी झांसी रोड, फैज रोड, डीबीजी रोड, विकास मार्ग, गीता कॉलोनी फ्लाई ओवर, राजघाट क्रॉसिंग, दिल्ली गेट, जवाहर लाल नेहरू मार्ग का प्रयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed