{"_id":"63f34b47dd3e6ed7c20cef8d","slug":"all-accused-in-nikki-yadav-murder-case-were-produced-in-the-court-2023-02-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Nikki Murder: दो दिन और बढ़ी साहिल की पुलिस रिमांड, अन्य पांच आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nikki Murder: दो दिन और बढ़ी साहिल की पुलिस रिमांड, अन्य पांच आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
Mon, 20 Feb 2023 03:58 PM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 20 Feb 2023 03:58 PM IST
सार
निक्की यादव हत्याकांड के सभी छह आरोपियों को द्वारका कोर्ट अपर मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट समीक्षा गुप्ता की अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन
Nikki Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
निक्की यादव हत्याकांड मामले में साहिल समेत अन्य पांच आरोपियों को आज द्वारका कोर्ट अपर मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट समीक्षा गुप्ता की अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी साहिल गहलोत को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है और अन्य पांच आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
Nikki Yadav murder: Court extends Sahil Gehlot's police custody by 2 days; five other accused sent to 14-day judicial custody
— Press Trust of India (@PTI_News) February 20, 2023
विज्ञापन
Trending Videos
पुलिस की जांच में कुछ और लोग संदिग्ध
जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी छह आरोपियों को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की जा रही है। हत्याकांड में किसकी क्या भूमिका भी उसका भी पता लगाया जा रहा है। आरोपियों के मोबाइल की सीडीआर जांच के बाद पुलिस को कुछ और लोगों पर शक है, इन्हें भी जल्द बुलाकर पूछताछ की जाएगी।
निक्की-साहिल की हुई शादी पर रजिस्ट्री नहीं कराई थी
इस मामले में जानकारी सामने आई है कि साहिल और निक्की ने आर्य समाज मंदिर में शादी तो कर ली थी, मगर रजिस्ट्रार कार्यालय में अपनी शादी को रजिस्टर नहीं कराया था। पुलिस ने बताया कि उसने रविवार को मंदिर के पुजारी व प्रधान से पूछताछ की थी। वहीं आज शादी के गवाहों को पूछताछ के लिए बुलाया है। यह दोनों गवाह ग्रेटर नोएडा के रहने वाले हैं।
साजिश के तहत निक्की हत्या करने ले गया था साहिल
अपराध शाखा की जांच में ये बात सामने आई है कि साजिश के तहत ही साहिल ने उत्तम नगर स्थित निक्की के घर से निकलते समय अपना मोबाइल बंंद कर लिया था, ताकि पुलिस को उसकी लोकेशन न मिले। पुलिस को आनंद विहार, आईएसबीटी कश्मीरी गेट व निगम बोध घाट की पार्किंग की फुटेज मिल गई है। साथ ही, निगम बोध पर साहिल के मोबाइल की लोकेशन भी पुलिस को मिल गई है।