फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Alka Lamba protests at CM kejriwal residence over CCTV project in Delhi

अलका लांबा ने मुख्यमंत्री आवास पर किया प्रदर्शन, सीसीटीवी प्रोजेक्ट रोकने का लगाया आरोप

Sun, 11 Aug 2019 05:50 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 11 Aug 2019 05:50 AM IST
विज्ञापन
Alka Lamba protests at CM kejriwal residence over CCTV project in Delhi
समर्थकों के साथ सीएम आवास के सामने धरने पर बैठीं अलका लांबा। - फोटो : अमर उजाला

बगावत की राह पर चल पड़ी चांदनी चौक से आम आदमी पार्टी (आप) विधायक अलका लांबा ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास के सामने प्रदर्शन किया। विधायक का आरोप था कि दिल्ली सरकार उनके इलाके से भेदभाव कर रही है। उनकी विधानसभा में सीसीटीवी प्रोजेक्ट रोक दिया गया है। उधर, इस बारे में पार्टी का कहना है कि अगर अलका लांबा को आप से नाराजगी है तो उनको इस्तीफा देना चाहिए।

विज्ञापन


अलका लांबा अपने समर्थकों के साथ शनिवार दोपहर बाद मुख्यमंत्री आवास के नजदीक पहुंचीं। उनके हाथ में दो साल पहले राजनिवास के सामने किए गए उस विरोध प्रदर्शन का होर्डिंग था, जो सीसीटीवी लगवाने के लिए तैयार किया गया था। अलका लांबा ने आरोप लगाया कि बीते दिनों उन्होंने अपने इलाके में पहला सीसीटीवी कैमरा लगाया था, लेकिन उसके बाद दिल्ली सरकार ने इस प्रोजेक्ट को रोक दिया। एक तरफ जहां दिल्ली में 1.40 लाख सीसीटीवी लगाने की बात सरकार कर रही है, वहीं चांदनी चौक में इसे रोका गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि वह आगामी विधानसभा सत्र के दौरान भी अपनी बात उठाएंगी। अगर वहां भी उनकी आवाज नहीं सुनी गई तो चुनाव के दौरान जनता आप को सबक सिखाएगी।
विज्ञापन


इस्तीफा दे दें अलका : सौरभ
आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अलका लांबा की अगर पार्टी और उसकी सरकार से नाराजगी है तो उनको इस्तीफा दे देना चाहिए। सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि अलका लांबा पहले भी कांग्रेस व भाजपा में शामिल होने की कोशिश कर चुकी हैं, लेकिन दोनों पार्टियों से उनको मायूसी मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed