फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Alive cockroach found in small intestine of a youth in Delhi

आंत से निकला जिंदा कॉकरोच: पेट में हो रहा था दर्द; डॉक्टर के पास पहुंचा तो एंडोस्कोपी रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Fri, 11 Oct 2024 05:07 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 11 Oct 2024 05:07 PM IST
सार

गैस्ट्रो विभाग के डॉक्टर शुभम वत्स ने टीम के साथ मिल कर मरीज की जीआई एंडोस्कोपी करने का निर्णय लिया। इस जांच के दौरान मरीज के पेट में जिंदा कॉकरोच दिखा।

विज्ञापन
Alive cockroach found in small intestine of a youth in Delhi
युवक के पेट से निकला जिंदा कॉकरोच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के एक निजी अस्पताल में 23 साल के युवक की छोटी आंत से जिंदा कॉकरोच निकाला गया। कॉकरोच करीब तीन सेंटीमीटर का था। मरीज करीब दो-तीन दिनों से पेट दर्द से परेशान था। पाचन क्रिया भी प्रभावित हो गई थी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों को कारण का पता नहीं चला।

विज्ञापन

समस्या बढ़ने पर अस्पताल के गैस्ट्रो विभाग के डॉक्टर शुभम वत्स ने टीम के साथ मिल कर मरीज की जीआई एंडोस्कोपी करने का निर्णय लिया। इस जांच के दौरान मरीज के पेट में जिंदा कॉकरोच दिखा। कॉकरोच मरीज की छोटी आंत में चिपका हुआ था। यह देख डॉक्टरों ने तुरंत कॉकरोच को बाहर निकालने का फैसला लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों ने एंडोस्कोपी कर छोटी आंत से जिंदा कॉकरोच को निकाला। डॉक्टरों ने बताया कि एंडोस्कोपी करने में करीब 10 मिनट का समय लगा। इस दौरान कॉकरोच को आसानी से बाहर खींच लिया गया। डॉक्टर शुभम ने कहा कि छोटी आंत में जिंदा कॉकरोच मरीज के लिए खतरनाक था। लंबे समय तक यदि वह शरीर में रहता तो मरीज को नुकसान हो सकता है। उनका कहना है कि कॉकरोच ऐसा जीव है जो किसी भी स्थिति में जिंदा रह सकता है। एंडोस्कोपी की मदद से तत्काल इस कॉकरोच को बाहर निकालने की सर्जरी की।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब मरीज से पूछा गया कि यह कॉकरोच उनके पेट में कैसे गया तो उसके पास कोई जवाब नहीं था। डॉक्टरों का अनुमान है कि खाना खाते समय या दूसरे कारणों से कॉकरोच पेट में चला गया होगा। यदि समय पर इस कॉकरोच को नहीं निकाला जाता तो संक्रमण की वजह से यह घातक हो सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed