अलीपुर अग्निकांड में खुलासा: जलने से हुई सभी 11 पीड़ितों की मौत, 90 फीसदी से ज्यादा जले
शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि पहले पेंट के एक ड्रम में आग लगी। उसे बुझाने के लिए सभी ड्रम के पास एकत्रित हो गए। तभी ड्रम में ब्लास्ट हो गया और सभी उसकी चपेट में आ गए। सभी पीड़ित ब्लास्ट व ब्लास्ट के ऊपर उछले पेंट की चपेट में आने से जल गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीपुर अग्निकांड में नया खुलासा सामने आया है। सभी पीड़ितों की मौत जलने से हुई है। सभी के शव 80 से 90 फीसदी तक जल गए थे। ये खुलासा मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टरों ने अनौपचारिक रूप से किया है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने में अभी समय लगेगा। रिपोर्ट से खुलासा हो सकेगा कि कौन पीड़ित कितने फीसदी जला है। इस बीच आरोपी अखिल जैन ने दावा किया है कि वह सोनीपत स्थित टेक्नोलॉजी के बीएम इंस्टीट्यूट में पढ़ाता है। कारोबार उसका पिता ही संभालता था। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी बचने के लिए झूठ बोल रहा है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
उत्तरी बाहरी जिले के अलीपुर थाने के थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार शर्मा की टीम ने अलीपुर अग्निकांड में फैक्टरी मालिक अशोक जैन के बेटे अखिल जैन व मकान मालकिन राजरानी को गिरफ्तार किया था। अदालत ने उम्र ज्यादा होने की वजह से राजरानी को अदालत से ही जमानत दे दी। जबकि पुलिस ने अखिल जैन को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड खत्म होने के बाद उसे सोमवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अखिल जैन ने पूछताछ में बताया कि फैक्टरी को उसके पिता अशोक जैन चलाते थे। वह सोनीपत के एक इंस्टीट़्यूट में पढ़ाता है। उसके पिता ने ही कुछ समय पहले भारी मात्रा में पेंट बनाने के लिए केमिकल व पेंट आदि भारी मात्रा में मंगाया था।
शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि पहले पेंट के एक ड्रम में आग लगी। उसे बुझाने के लिए सभी ड्रम के पास एकत्रित हो गए। तभी ड्रम में ब्लास्ट हो गया और सभी उसकी चपेट में आ गए। सभी पीड़ित ब्लास्ट व ब्लास्ट के ऊपर उछले पेंट की चपेट में आने से जल गए। पीड़ितों की पहले ब्लास्ट के बाद ही मौत हुई। इसके बाद दमादम कई पेंट के ड्रमों में ब्लास्ट हो गए। किसी को बचने का मौका नहीं मिला। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फैक्टरी में रखा हुआ केमिकल पेंट हाल ही में कहीं से मंगवाया था। अखिल जैन ने पेंट कहां से मंगवाया था, किसने मंगवाया था, क्यों मंगवाया था और क्या काम होना था आदि बातों की जानकारी होने से इनकार कर रहा है।
राजरानी के घर पर दो कंपनियां रजिस्टर्ड कर रखी थी
पुलिस अधिकारियों को पता लगा है कि बुजुर्ग महिला राजरानी के घर पर अशोक जैन व अखिल जैन ने दो कंपनियां खोल रखी थीं। ये कंपनियां अखिल जैन के नाम रजिस्टर्ड हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इन लोगों ने फैक्टरी चलाने के लिए दमकल विभाग व दिल्ली नगर निगम से एनओसी नहीं ले रखी थी।