{"_id":"5cfeea79bdec22071d1c0ae1","slug":"aligarh-murder-protest-in-half-naked-to-get-justice-to-victim","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ कांड: मासूम को न्याय दिलाने के लिए अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन, किया पैदल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ कांड: मासूम को न्याय दिलाने के लिए अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन, किया पैदल मार्च
Tue, 11 Jun 2019 05:10 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 11 Jun 2019 05:10 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ हत्याकांड में मासूम को इंसाफ दिलाने के लिए अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ में बच्ची की निर्मम हत्या के बाद समूचे प्रदेश में धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। सोमवार को नोएडा में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ भारत के नेतृत्व में सदस्यों ने काली पट्टी बांध अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। करीब 3 घंटे तक समाज के लोगों ने नारेबाजी करते हुए आरोपियों को फांसी देने की मांग की। वहीं, मुख्यमंत्री के नाम 7 सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन
सर्व ब्राह्मण समाज के लोगों ने डीएम चौक से अर्धनग्न होकर पैदल मार्च निकाला और सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया। सौंपे गए ज्ञापन में आरोपियों को फांसी की सजा, एनएसए की कार्रवाई, पीड़ित पिता को सरकारी नौकरी, परिजनों को 50 लाख की आर्थिक मदद, फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामले की सुनवाई, पीड़ित परिवार की सुरक्षा का जिम्मा आदि की मांग की।
विज्ञापन
इस दौरान जब काफी देर तक सिटी मजिस्ट्रेट ज्ञापन लेने नहीं पहुंचे तो प्रदर्शनकारियों ने कार्यालय का गेट बंद कर दिया। इससे न कोई बाहर से अंदर जा सका और न ही अंदर से बाहर आ सका। सूचना मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन लेकर लोगों का शांत कराया। इस मौके पर प्रमोद शर्मा, चमन शर्मा, योगेश शर्मा, दिनेश शर्मा, सचिन भारद्वाज, मनोज शर्मा, हरिओम, अंकुश, ललित, सतीश, अनिल और लोकेश आदि समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन