{"_id":"5f7512568ebc3e9bb80b9209","slug":"alert-in-delhi-after-verdict-on-babri-mosque","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबरी मस्जिद पर फैसले के बाद दिल्ली में अलर्ट, अमन कमेटियों से संपर्क साध रही पुलिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबरी मस्जिद पर फैसले के बाद दिल्ली में अलर्ट, अमन कमेटियों से संपर्क साध रही पुलिस
Thu, 01 Oct 2020 04:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 01 Oct 2020 04:48 AM IST
विज्ञापन
delhi police
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबरी मस्जिद मामले में फैसला आने के बाद दिल्ली में अलर्ट जारी कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। संवेदनशील जगहों पर पुलिस की तैनाती कर विशेष नजर रखी जा रही है। धार्मिक स्थलों के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के सीनियर पुलिस अधिकारियों ने थानाध्यक्ष व अन्य पुलिस अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि वह इलाके में निकलकर गश्त करें और संवेदनशील जगहों पर विशेष निगरानी बरती जाए। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस बात के आदेश दिए गए हैं कि फैसले को लेकर कोई न तो खुशी मनाए और न ही किसी तरह जुलूस निकाले।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने इलाकों की अमन कमेटियों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारी अमन कमेटी के पदाधिकारियों से लगातार बात कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार दिल्ली में बुधवार को पूरी तरह शांति बनी हुई थी और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं थी।
विज्ञापन