{"_id":"5bedee2ebdec2227656245b7","slug":"alert-before-fogging-in-noida","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोहरे में निकलने से पहले हो जाएं सावधान, 2017 में गई थीं 83 जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे में निकलने से पहले हो जाएं सावधान, 2017 में गई थीं 83 जान
योगेश शर्मा, अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 16 Nov 2018 03:37 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में बुधवार को दिन में छाए कोहरे और धुंध से गुजरते वाहन
अगर आप जिले की सड़कों से गुजर रहे हैं तो सावधान हो जाएं। शहर की सड़कों पर कोहरे ने हादसों का ग्राफ बढ़ाना शुरू कर दिया है, लेकिन हर साल की तरह इस बार भी कोहरे के कहर से निपटने के इंतजाम शून्य हैं। शहर की सड़कों पर जगह-जगह लापरवाही के सबूत देखे जा सकते हैं। जिला पुलिस की रिपोर्ट के आंकड़े भी हैरान कर देने वाले हैं।
विज्ञापन
साल 2017 में कोहरे ने 83 जिंदगियां छीन ली थीं। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले वर्ष 1043 सड़क हादसे हुए, जिनमें 419 लोगों को जान गंवानी पड़ी। 191 सड़क हादसे कोहरे व धुंध की वजह से हुए, जिनमें 83 लोगों की मौत हो गई और 79 लोग गंभीर रूप से घायल हुए ओर 44 लोगों को मामूली चोट आई। इसके बाद भी प्राधिकरण ने पुरानी गलतियों से सबक लेने की जरूरत नहीं समझी।
विज्ञापन
सड़कों पर दिख रहे लापरवाही के सबूत
सड़कों की बदहाली भी ट्रैफिक के लिए किसी दुश्मन से कम नहीं है। शहर में जगह-जगह लापरवाही के सबूत देखे जा सकते हैं। अमर उजाला टीम ने शहर की सड़कों का जायजा लिया तो हर तरफ लापरवाही ही लापरवाही दिखाई दी।
विज्ञापन
एमपी-1 मार्ग : शहर की सड़कों पर अतिक्रमण और पार्किंग न केवल यातायात व्यवस्था के लिए मुसीबत बनी हुई है, बल्कि सड़क पर खड़े वाहनों से हादसे भी हो रहे हैं। एमपी-1 मार्ग पर सेक्टर-20 थाने के नजदीक और सेक्टर-12 के पास बस ऑपरेटरों की लापरवाही कभी भी बड़े हादसे का सबब बन सकती है। कोहरे या धुंध में इन बसों से वाहन टकराने का खतरा बना हुआ है।
सेक्टर-73 : हर साल प्राधिकरण सड़कों के रखरखाव के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च कर देता है, लेकिन फिर भी सड़कों की बदहाली दूर नहीं होती। शहर के यू-टर्न, डिवाइडर और फुटपाथ पर कोहरे से निपटने के लिए न रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं और न ही रंग-रोगन किया गया है। कई मार्गों पर तो लेन ड्राइविंग के लिए मार्किंग ही नहीं की जा सकी है। डिवाइडरों पर पोस्टर ने हालात और बिगाड़ दिए हैं।
Trending Videos
ये है आंकड़े
वजह हादसे मौत
खराब सड़क 74 45
निर्माणाधीन सड़क 121 65
कोहरा व धुंध 191 83
सड़क पर खड़े वाहन 78 37
(नोट: आंकड़े साल 2017 की रिपोर्ट पर आधारित)
हमने नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को अवगत करा दिया था। अब तक नोएडा में तो कोई काम शुरू नहीं हुआ है। हालांकि, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने कुछ काम जरूरत किया है। -अनिल कुमार झा, एसपी ट्रैफिक
कोहरे में क्या करें क्या न करें
. उचित दूरी बनाकर एक-दूसरे के पीछे चलें
. वाहन के दोनों इंडीकेटर जलाकर रखें
. सावधानी के तौर पर वाहन पर फॉग लाइट लगवाएं
. रोड साइन को फॉलो कर वाहन चलाएं
. ओवरटेक हर हाल में दाईं तरफ से ही करें
. वाहन चलाते वक्त डिपर का इस्तेमाल करें
. वाहन पर रिफ्लेक्टर का प्रयोग करना बेहतर
. किसी भी परिस्थिति में गलत दिशा में न चलें
. वाहन खराब होने पर पार्किंग लेन का प्रयोग करें
खराब सड़क 74 45
निर्माणाधीन सड़क 121 65
कोहरा व धुंध 191 83
सड़क पर खड़े वाहन 78 37
(नोट: आंकड़े साल 2017 की रिपोर्ट पर आधारित)
हमने नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को अवगत करा दिया था। अब तक नोएडा में तो कोई काम शुरू नहीं हुआ है। हालांकि, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने कुछ काम जरूरत किया है। -अनिल कुमार झा, एसपी ट्रैफिक
कोहरे में क्या करें क्या न करें
. उचित दूरी बनाकर एक-दूसरे के पीछे चलें
. वाहन के दोनों इंडीकेटर जलाकर रखें
. सावधानी के तौर पर वाहन पर फॉग लाइट लगवाएं
. रोड साइन को फॉलो कर वाहन चलाएं
. ओवरटेक हर हाल में दाईं तरफ से ही करें
. वाहन चलाते वक्त डिपर का इस्तेमाल करें
. वाहन पर रिफ्लेक्टर का प्रयोग करना बेहतर
. किसी भी परिस्थिति में गलत दिशा में न चलें
. वाहन खराब होने पर पार्किंग लेन का प्रयोग करें