{"_id":"5ea7119a8ebc3e908c640cc1","slug":"alcohol-supplier-arrested-in-hotspot-society-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडाः हॉटस्पॉट सोसाइटी में शराब बेचने वाला गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की तीन स्कॉच की बोतलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडाः हॉटस्पॉट सोसाइटी में शराब बेचने वाला गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की तीन स्कॉच की बोतलें
Mon, 27 Apr 2020 10:38 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 27 Apr 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
शराब (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा सेक्टर 93 के हॉटस्पॉट सोसाइटी में लॉकडाउन के दौरान शराब बेचने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सेक्टर 93 स्थित एल्डिको सोसाइटी में कोविड-19 से संक्रमित मरीज पाए जाने के बाद, इसे हॉटस्पॉट घोषित करते हुए सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
26 अप्रैल को पुलिस लॉकडाउन का अनुपालन करा रही थी, तभी एक अर्टिगा कार में सवार होकर राजू नामक व्यक्ति सोसाइटी के गेट पर आया। जब पुलिस ने उसे पूछा कि वह कहां जा रहा है, तो उसने बताया कि सोसाइटी के अंदर रहने वाले रिशिपाल अग्रवाल को वह स्कॉच की तीन बोतले देने जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस उससे पूछताछ कर रही थी, इसी बीच राजू मौका देखकर वहां से अपनी गाड़ी व स्कॉच की तीन बोतलें छोड़कर भाग गया। ऋषि पाल अग्रवाल को ढूंढने के लिए जब पुलिस उसके फ्लैट में पहुंची, तो वह वहां से भाग गया।
विज्ञापन
इसी बीच एक इनोवा कार में सवार होकर सुभाष नामक व्यक्ति सोसाइटी में घुसने का प्रयास करने लगा। जब एक व्यक्ति को रोककर कार की तलाशी ली गई, तो उसमें एक स्कॉच की बोतल मिली। सुभाष को उसकी कार सहित पकड़ लिया गया है। मौके से रिशिपाल अग्रवाल तथा राजू मौके से फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।