फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Akhilesh Yadav addressed public meeting at Idris Colony Bulangshahr

UP: अखिलेश यादव बोले, अपराधी और भ्रष्टाचारियों का गोदाम बन गई भाजपा, पश्चिम से चली हवा करेगी BJP का सफाया

Fri, 19 Apr 2024 09:36 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: श्याम जी. Updated Fri, 19 Apr 2024 09:36 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने कहा कि  भाजपा सरकार भ्रष्टाचारियों और अपराधियों का गोदाम बन गई है। सभी अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को भाजपा में जगह मिल रही है। सपा सरकार ने नौजवानों को रोजगार देने का काम किया।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav addressed public meeting at Idris Colony Bulangshahr
सपा प्रमुख अखिलेश यादव व अन्य नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुलावठी रोड स्थित इदरीश कॉलोनी में जनसभा संबोधित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अपराधी और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई का राग अलापने वाली भाजपा सरकार खुद ही भ्रष्टाचारियों और अपराधियों का गोदाम बन गई है। सभी अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को भाजपा में जगह मिल रही है। सपा सरकार ने नौजवानों को रोजगार देने का काम किया। वहीं, भाजपा सरकार में पेपर लीक हो रहे हैं और नौजवानों से रोजगार छीना जा रहा है। 

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि प्रथम चरण के मतदान से मिल रहे रुझान इंडिया एलायंस गठबंधन के समर्थन में हैं। पश्चिम से जो हवा चली है, वह देश में भाजपा का सफाया कर देगी। गाजियाबाद से लेकर गाजीपुर तक भाजपा का सफाया होने जा रहा है। भाजपा के पास विकास के नाम पर जनता को बताने के लिए कुछ नहीं है। उनके घिसे पिटे डायलॉग से जनता ऊब चुकी है। 
विज्ञापन


प्रदेश सरकार पर चुटकी लेते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार में भाजपा के होर्डिंग्स पर केवल एक ही नेता का फोटो नजर आता है। जबकि, दूसरे नेता का फोटो होर्डिंग्स से गायब है। लोगों की इच्छाओं का सम्मान करते हुए और देश से भाजपा की भ्रष्ट सरकार का सफाया करने के लिए समान विचारधारा वाली पार्टियों से गठबंधन किया है। भाजपा सरकार में किसानों को उनकी भूमि का उचित मुआवजा नहीं दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों को उनका हक देने के बजाए भाजपा ने किसानों के आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया। यदि, गठबंधन की सरकार सत्ता में आई तो किसानों को एमएसपी गारंटी कानून देने का काम करेगी। किसानों की हर समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा किसानों को एमएसपी गारंटी कानून देती तो उन्हें 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज देनी की आवश्यकता नहीं पड़ती। इस दौरान बुलंदशहर नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन मुजाहिद अंसारी का नाम मंच पर बैठने वाले लोगों की सूची में न होने पर नाराजगी जताई। जिसके चलते बाद में मुजाहिद को मंच पर बैठाया गया। 

इलेक्टोरल बॉन्ड देश का सबसे बड़ा घोटाला 
अखिलेश यादव ने कहा कि कंपनियों को डरा-धमकाकर, उन्हें प्रलोभन देकर मोटा चुनावी चंदा लिया जा रहा है। इलेक्ट्रोरल बांड पर भाजपा की चोरी पकड़े जाने पर वह देश के सामने बेनकाब हो गई है। न खाएंगे और न खाने देंगे का नारा देने वाली भाजपा जनता की कमाई को इस प्रकार खा रही है कि डकार तक नहीं लेती। इलेक्ट्रोरल बांड के बारे में पूछने पर भाजपाई घबरा जाते है, उनकी हालत पतली हो जाती है। यह चुनाव देश के लोकतंत्र, संविधान को बचाने और युवा पीढ़ी के भविष्य का है। भाजपा परिवारवाद की बात करती है, लेकिन वह खुद परिवारवाद की राजनीति करती है। हक के लिए आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आपका वोट इस देश को तानाशाही से बचाने का काम करेगा।


नौजवानों से छीना देश सेवा का अवसर
अग्निवीर योजना पर अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने नौजवानों से देश की सेवा करने और देश के लिए शहादत देने का अवसर छीन लिया है। नौजवान भारतीय सेना में भर्ती होने के लिए वर्षो तैयारी करता है। जिससे कि वह सेना में भर्ती होकर देश की सेवा कर सकेंगे और देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति दे सके। मगर अग्निवीर योजना लाकर भाजपा ने नौजवानों से उनका यह हक छीन लिया है। यदि गठबंधन की सरकार सत्ता में आई तो वह अग्निवीर योजना को समाप्त करने का काम करेंगे। पुलिसकर्मियों पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि क्या पता आने वाले समय में भाजपा पुलिस को भी आउटसोर्स कर दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed