फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Akhilesh said that BJP is being criticized all over the world on Kejriwal's arrest

'INDIA' Mega Rally: अखिलेश यादव बोले, केजरीवाल की गिरफ्तारी पर दुनिया भर में हो रही है भाजपा की आलोचना

Sun, 31 Mar 2024 03:07 PM IST
विजय पुंडीर पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 31 Mar 2024 03:07 PM IST
सार

अखिलेश ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से पूरी दुनिया में भाजपा की आलोचना हो रही है। यह साबित हो गया है कि सरकार जो चाहे कर सकती है।

विज्ञापन
Akhilesh said that BJP is being criticized all over the world on Kejriwal's arrest
अखिलेश यादव - फोटो : एएनआई

विस्तार

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के लिए दुनिया भर में भाजपा की आलोचना की जा रही है और केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक रैली के लिए दिल्ली पहुंचे यादव ने हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा, भाजपा को भी सत्ता खोने की चिंता है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने मेरठ में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की रैली का जिक्र करते हुए कहा, "भाजपा चिंतित है कि वह (सत्ता से बाहर) जा रही है। जबकि हम (विपक्षी नेता) आज दिल्ली आ रहे हैं, प्रधानमंत्री दिल्ली से बाहर जा रहे हैं। इससे पता चलता है कि कौन (सत्ता से बाहर) जा रहा है।
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा, "अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से पूरी दुनिया में भाजपा की आलोचना हो रही है। यह साबित हो गया है कि सरकार जो चाहे कर सकती है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेल गए। अरविंद केजरीवाल जेल में गए। विपक्ष के तमाम लोगों पर आरोप हैं। लेकिन क्या उत्तर प्रदेश में लूट-खसोट और भ्रष्टाचार करने वाली भाजपा पर कोई कार्रवाई होगी?"
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्ताधारी जो दिल्ली में बैठे है वो अब ज्यादा दिन नहीं रहेंगे: अखिलेश
INDIA गठबंधन की 'महारैली' को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, "ये रामलीला मैदान ऐतिहासिक मैदान है और आज जब हम लोग यहां एकत्रित हुए हैं और एकसाथ खड़े हुए हैं तो इस मैदान से ये ऐलान होने वाला है कि सत्ताधारी जो दिल्ली में बैठे है वो अब ज्यादा दिन नहीं रहेंगे। आज हम दिल्ली आए हैं। सुना है दिल्ली वाले आज दिल्ली से बाहर गए हैं। दिल्ली से जो आज बाहर जा रहे हैं वो हमेशा-हमेशा के लिए बाहर जा रहे हैं। ये लोग(भाजपा) जो 400 पार का नारा दे रहे हैं, अगर आपके 400 पार हो रहे थे तो आम आदमी पार्टी के नेता से आपको घबराहट किस बात की है?... मैं तो उस उत्तर प्रदेश से आता हूं जहां के लोगों ने भाजपा को मौका दिया और उनका स्वागत किया लेकिन याद रहे कि उत्तर प्रदेश के लोग जो स्वागत करते हैं वो धूम-धाम से विदाई भी करते हैं... आपने चुने हुए लोगों और मुख्यमंत्रियों को जेल भेज दिया। जिस लोकतंत्र के लिए दुनिया में भारत का सम्मान होता था, आज उसी भारत की दुनिया में किसी ने सबसे ज्यादा थूं-थूं करवाई है तो वो भाजपा के लोगों ने करवाई है... इनके 10 साल का कार्यकाल आप देखोगे तो ये ब्रह्मांड की सबसे झूठी पार्टी है... ये 400 पार नहीं 400 हारने जा रहे हैं... ED, CBI से डराकर सबसे ज्यादा चंदा वसूलने का काम अगर किसी ने किया है तो वो भाजपा ने किया है... "

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed