फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ajnara supertech group got noticed due to making pollution

धूल उड़ा रहे अजनारा-सुपरटेक पर 50-50 हजार जुर्माना, 18 बिल्डरों को नोटिस जारी

Mon, 07 Nov 2016 12:07 AM IST
Updated Mon, 07 Nov 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
ajnara supertech group got noticed due to making pollution

अजनारा और सुपरटेक बिल्डर पर नोएडा प्राधिकरण ने 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। लगातार निर्देशों के बाद भी बिल्डर निर्माणाधीन प्रोजेक्ट पर नियमों की अनदेखी करते हुए धूल उड़ा रहे थे। वहीं, 18 बिल्डरों को प्राधिकरण ने नोटिस जारी किया है। शहर में बढ़ते जा रहे प्रदूषण से लोगों की जान आफत में है। स्मॉग की एक वजह धूल भी है, जो निर्माणाधीन स्थलों से हवा में मौजूद नमी में जाकर मिल रही है।

विज्ञापन


नोएडा प्राधिकरण के सीईओ पीके अग्रवाल ने बिल्डरों को निर्देश जारी किया था कि प्रोजेक्टों को कवर करें और धूल न उड़े इसके लिए पानी का छिड़काव करते रहें। बिल्डरों ने इसकी अनदेखी जारी रखी। रविवार को पीके अग्रवाल और डीसीईओ सौम्य श्रीवास्तव टीम के साथ शहर के जायजे के लिए निकले। डीसीईओ ने बताया कि सेक्टर-74 अजनारा और सुपरटेक बिल्डर के प्रोजेक्ट में निर्देशों का उल्लंघन पाया। ऐसे में दोनों बिल्डरों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन


इसी क्रम में 18 बिल्डरों को नोटिस जारी किया गया है। जमीन से संबंधित कार्य जिसमें खनन, बेसमेंट की खुदाई आदि पर सात दिन के लिए रोक लगा दी गई है। हॉट मिक्स प्लांट भी सात दिन तक नहीं चलेंगे। निर्देशों का उल्लंघन पाए जाने पर जुर्माना और अन्य संभव कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed