फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ajit singh handovers the kothi to cpwd.

बोले अजित, चलो अब नए ठिकाने पर चलते हैं...

Fri, 26 Sep 2014 03:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 26 Sep 2014 03:23 AM IST
विज्ञापन
ajit singh handovers the kothi to cpwd.

चौधरी अजित सिंह ने बृहस्पतिवार को 12 तुगलक रोड कोठी सीपीडब्ल्यूडी को सौंप दी। इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश से काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। उन्हें यह कहते हुए अजित अपने साथ ले गए कि चलो अब नए ठिकाने पर चलते हैं...यहां हमें इतने समय तक ही रहना था। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल भी तैनात था।

विज्ञापन


चौधरी अजित सिंह बृहस्पतिवार को भावुक माहौल में उस कोठी से विदाई ली। दिनभर वह उस कमरे में रहे जहां बैठकर किसानों से मिलते थे। शाम करीब चार बजे सीपीडब्ल्डी के अधिकारियों के आते ही उन्होंने कोठी सौंपी। कोठी में लगे चौधरी चरण सिंह के तमाम फोटो भी उतार लिए गए।
विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह वर्ष 1978 में इस कोठी में आए थे। उस समय चौधरी अजित सिंह का राजनीति से कोई नाता नहीं था। पिछले 37 वर्षों से कोठी में रहने के कारण उससे उनका गहरा रिश्ता जुड़ गया था और उनकी कई यादें जुड़ी हुई हैं। इस कोठी में रहने के दौरान चौधरी चरण सिंह देश के प्रधानमंत्री बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहीं चौधरी अजित सिंह को बेटा हुआ था। यहीं पर रहने के दौरान वह चार बार केंद्रीय मंत्री बने। इसी कोठी में चौधरी चरण सिंह व उनकी पत्नी गायत्री देवी ने अंतिम सांस ली थी।


पार्टी के वरिष्ठ नेता राजकुमार सांगवान के अनुसार कोठी को स्मारक बनाने के लिए मेरठ में 12 अक्तूबर की किसान स्वाभिमान रैली ऐतिहासिक होगी और इसके बाद केंद्र सरकार से आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed