फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ajit singh fined more than five lakh.

अजित को चुकानी होगी घर में रहने की कीमत

Tue, 30 Sep 2014 04:05 PM IST
Updated Tue, 30 Sep 2014 04:05 PM IST
विज्ञापन
Ajit singh fined more than five lakh.

मुसीबतों में घिरे राष्ट्रीय लोक दल के मुखिया और पूर्व केन्द्रीय मंत्री अजित सिंह पर एक और गाज गिरी है। सरकारी बंगला 12 तुगलक रोड को समय से खाली न करने के लिये उन्हें पांच लाख रूपए से ज्यादा का जुर्माना देना पड़ेगा।

विज्ञापन


गौरतलब है कि सिंह को तीन महीने पहले ही सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस दिया गया था। नोटिस मिलने के बाद भी उन्होंने बंगला खाली नहीं किया।

हालांकि, गत शुक्रवार को उन्होंने सरकारी बंगला खाली कर दिया। खाली करने के साथ ही बंगले पर लगा उनका नेम प्लेट भी हटा दिया गया है।

अजित सिंह पर लगे जुर्माने की कार्यवाई पर केंद्रीय शहरी विकास मंत्री ने कहा कि सरकारी बंगले में नियमित अवधि से ज्यादा समय तक रहने के एवज में उन्हें किराया तो देना होगा। यह किराया सरकारी किराए की तुलना में 55 गुना अधिक होगा।
विज्ञापन


नियम के मुताबिक इस बंगले का सरकारी किराया 3500 रूपया है। जबकि अजित सिंह काो 55 गुना ज्यादा यानि 5,77,500 रूपए देने पड़ेंगे। यह तीन महीने का किराया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि सिंह ने 12 तुगलक रोड को उनके पिता और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का स्मारक बनाने की बात भी कहते रहे हैं। हालांकि केन्द्र सरकार ने इसे मानने से इंकार कर दिया था।

36 साल बाद छोड़ना ही पड़ा सरकारी बंगला

Ajit singh fined more than five lakh.

अ‌जित सिंह का परिवार इस बंगले में पिछले 36 साल से रहता आ रहा था। उस दौरान उनके पिता केन्द्रीय मंत्री हुआ करते थे।

बार-बार कहने पर भी जब सिंह ने बंगला खाली नहीं किया तो नौ सिंतबर को यहां की ला‌इट और पानी की स‌प्लाई बंद कर दी गई। इसके बावजूद सिंह ने बिजली और पानी की सुविधा दोबारा शुरू करा दी।

हालांकि सरकार बंगला खाली कराने पर अड़ी रही। अजित सिंह के समर्थकों के व्यापक विरोध के बावजूद सिंह को बंगला खाली करना पड़ा।

सूत्रों के अनुसार अब इस बंगले में य‌ुवा मामलों के मं‌त्री सर्वदानंद सोनेवाल रहने आन‌े वाले हैं। सोनेवाल फिलहाल ग्रीन पार्क के एक गेस्ट हाउस में रह रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक सोनेवाल को गेस्ट ‌हाउस की वजह से उनके सरकारी कामकाज में काफी दिक्कतें आ रही हैं। सरकारी बंगले के मरम्मत करने में अभी 15 दिन और लगेंगे। बंगले की बाउंड्री, टाइल्स, नौकारों के क्वार्टर की मरम्मत की जानी बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed