{"_id":"5f74b252049b080bd367162c","slug":"aisa-and-bhim-army-members-protest-outside-india-gate-against-hathras-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस मामले में न्याय के लिए आइसा और भीम आर्मी का विरोध प्रदर्शन, हिरासत में कई प्रदर्शनकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस मामले में न्याय के लिए आइसा और भीम आर्मी का विरोध प्रदर्शन, हिरासत में कई प्रदर्शनकारी
Wed, 30 Sep 2020 09:59 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 30 Sep 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन करते प्रदर्शनकारी
- फोटो : ANI
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में युवती के साथ हुई दर्दनाक घटना और उसकी मौत के बाद देश भर में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। एक तरफ विपक्ष हमलावर है तो दूसरी तरफ राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भी यूपी सरकार को नोटिस जारी कर दी है।
विज्ञापन
दिल्ली में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन और भीम आर्मी के सदस्यों ने हाथरस सामूहिक दुष्कर्म कांड के खिलाफ मंगलवार को इंडिया गेट के पास धरना दिया। उनकी मांग थी कि मृतक युवती और उसके परिजनों को न्याय मिले।
विज्ञापन
वहीं मानसिंह रोड के पास अवैध तरीके से विरोध प्रदर्शन करने के कारण 32 पुरुष प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। साथ ही प्रदर्शनकारी समूह का हिस्सा रहीं कुछ महिला प्रदर्शनकारियों को मौके से हटा दिया गया।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि प्रदर्शनकारियों का संबंध आइसा और भीम आर्मी से था। संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
32 male protesters detained for an illegal protest near Mansingh Road. Few female protesters who were part of the protesting group were removed from the spot. The protesters belonged to AISA & Bhim Army. Legal action under relevant sections of law is being taken: Delhi Police https://t.co/93eZawro4m
— ANI (@ANI) September 30, 2020