{"_id":"5dab5df68ebc3e016c13b134","slug":"airtel-delhi-half-marathon-starts-from-jawahar-lal-nehru-stadium-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाफ मैराथन में दिखा दिल्लीवासियों का जज्बा, केंद्रीय मंत्री रिजिजु भी हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाफ मैराथन में दिखा दिल्लीवासियों का जज्बा, केंद्रीय मंत्री रिजिजु भी हुए शामिल
Sun, 20 Oct 2019 12:33 AM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 20 Oct 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
फायर कर हाफ मैराथन की शुरूआत करते किरेन रिजिजू
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार सुबह जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन का शुभारंभ किया। मैराथन में भाग लेने वाले लोग जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम व जयसिंह रोड पर एकत्रित हुए, जहां केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने फायर कर मैराथन की शुरुआत की।
विज्ञापन
हाफ मैराथन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से शुरू हुई और दस किमी के दायरे में घूमकर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पर ही खत्म होगी। इसे लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वह दक्षिण दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम व नई दिल्ली में सुबह पांच बजे से दोपहर 12 बजे तक आने से बचें।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता कार्यालय के अनुसार, एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन में छह तरह की दौड़ आयोजित की जाएंगी। 21.97 किमी की हाफ मैराथन महिला व पुरुष दौड़, 21.097 की हाफ मैराथन ओपन, 10 किमी की टाइम्ड, तीन किमी की चैंपियन विद डिसएबिलिटी, तीन किमी की सीनियर सिटीजंस रन और पांच किमी की ग्रेट दिल्ली रन आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वह भीष्म पितामह मार्ग, रफी अहमद किदवई मार्ग, लाला लाजपत राय मार्ग, लोदी रोड, रेड क्रॉस रोड, मथुरा रोड, बीएस भारती मार्ग, अशोक रोड, राजपथ, सी-हैक्सागन इंडिया गेट, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, जनपथ, संसद मार्ग, विंडसर प्लेस, रफी मार्ग, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद रोड और पटेल चौक आदि मार्गों पर आने से बचे।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मैराथन के चलते कई मार्गों पर ट्रैफिक परिवर्तित किया जाएगा और कई मार्ग बंद किए जाएंगे। हालांकि इमरजेंसी वाहनों को सभी मार्गों से गुजरने की अनुमति होगी। मैराथन के लिए पार्किंग सीमित है। पार्किंग पास के साथ लोग बारापूला पार्किंग, सुनेहरी पुल्लाह पार्किंग, दयाल सिंह कॉलेज पार्किंग, इंडिया हैबिटेट पार्किंग, स्कोप कांप्लेक्स के अंदर और जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के पास गेट नंबर पांच के पास अपने वाहनों को पार्क कर सकते हैं।