{"_id":"5f7b82648ebc3e9bb54301b2","slug":"air-quality-in-delhi-will-remain-above-average-on-tuesday-and-wednesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में हवा की गुणवता अभी दो दिन औसत दर्ज की बनी रहेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में हवा की गुणवता अभी दो दिन औसत दर्ज की बनी रहेगी
Tue, 06 Oct 2020 02:00 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 06 Oct 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
वायु प्रदूषण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में हवा की गुणवता का स्तर अभी औसत दर्जे का बना हुआ है। अगले दो दिनों तक हवा का ऐसा ही स्तर बने रहने का अनुमान है। सफर के मुताबिक मंगलवार और बुधवार को शहर का वायु गुणवता सूचकांक फिलहाल औसत दर्जे का रहेगा। दरअसल तेज वेग से चलने वाली स्थानीय हवाएं प्रदूषकों को स्थिर नहीं होने दे रही, इससे प्रदूषण का स्तर औसत दर्जे का बना हुआ है।
विज्ञापन
सोमवार को दिल्ली में वायु गुणवता सूचकांक औसत दर्जे का 179 दर्ज किया गया। रविवार को 24 घंटे का वायु गुणवता सूचकांक औसत 184 था। वायु गुणवता सूचकांक 0 से 50 के बीच रहने पर अच्छा, 51 से 100 के बीच रहने पर संतोषजनक माना जाता है। जबकि 101 और 200 के बीच रहने पर मध्यम और 201 से 300 के खराब, 301-400 केबीच बहुत खराब, 401 और 500 के बीच गंभीर माना जाता है।
विज्ञापन
हरियाणा, पंजाब व दिल्ली से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों में पुआल जलाने के मामले तेजी से बढ़ेंगे। हवा की दिशा दिल्ली की तरफ से है। इस कारण से धुंआ दिल्ली पहुंचेगा और स्थानीय प्रदूषकों के साथ मिलकर दिल्ली की हवा को प्रभावित कर सकता है।
विज्ञापन