फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Air quality improved after five days later yet poor

पांच दिन बाद सुधरी हवा की गुणवत्ता, पर खतरा कायम

Mon, 18 Nov 2019 05:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 18 Nov 2019 05:14 AM IST
विज्ञापन
Air quality improved after five days later yet poor
सुकून है... - फोटो : अमर उजाला

मौसम में हुए बदलाव के बाद रविवार को दिल्ली में धूप खिली रही और आसमान साफ रहा। इस दौरान वायु प्रदूषण के स्तर में भी सुधार आया। पिछले 24 घंटे के दौरान दिल्ली के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में 142 अंकों की कमी आई है। 

विज्ञापन


रविवार शाम चार बजे एक्यूआई 215 था, जबकि 24 घंटे पहले यह आंकड़ा 357 था। पिछले पांच दिनों के बाद दिल्ली में वायु प्रदूषण में पहली बार सुधार आने के बावजूद हवा की गुणवत्ता खराब की श्रेणी में है। इससे पहले छह नवंबर को सूचकांक 214 दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 19 नवंबर के बाद ही हवा की रफ्तार और दिशा में बदलाव से वायु प्रदूषण के स्तर में परिवर्तन हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में हुए बदलाव और आगे की संभावनाओं को देखते हुए अगले तीन दिनों तक दिल्लीवासियों को प्रदूषण से राहत रहेगी। हालांकि, मौसम में यदि अचानक कोई बड़ा बदलाव आया तो प्रदूषण स्तर में भी परिवर्तन हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
11 दिन पहले एक अंक कम था सूचकांक
11 दिन पहले छह नवंबर को वायु गुणवत्ता सूचकांक का स्तर 214 था। इसके बाद से सूचकांक में लगातार बढ़ोतरी होती गई और प्रदूषण गंभीर स्तर पर पहुंच गया था। पांच दिनों बाद सूचकांक गंभीर स्तर से खराब पर पहुंचा है, जिससे दिल्ली वासियों ने राहत की सांस ली है।


सात नवंबर को 309, आठ को 330, नौ को 283, 10 को 321, 11 को 360, 12 को 425, 13 को 456, 14 को 463, 15 को 458, 16 को 357 जबकि 17 नवंबर को वायु गुणवत्ता सूचकांक 215 दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed