फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Air quality across Delhi continues to be in the Severe category

गैस चैंबर में तब्दील हुई राजधानी: दिल्ली की हवा में फिर घुला जहर, कई इलाकों में 400 के पार पहुंचा AQI

Wed, 15 Nov 2023 08:22 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 15 Nov 2023 08:22 AM IST
सार

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली भर में वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में बनी हुई है। आनंद विहार में एक्यूआई 430, आरके पुरम में 417, पंजाबी बाग में 423 और जहांगीरपुरी में 428 रहा।

विज्ञापन
Air quality across Delhi continues to be in the Severe category
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली में दिवाली के बाद से लगातार प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। दिवाली के एक दिन पहले दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) घटकर 300 के नीचे पहुंच गया था, जो एक बार फिर से बढ़कर मंगलवार को 400 के पार पर पहुंच गया।

विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली भर में वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में बनी हुई है। आनंद विहार में एक्यूआई 430, आरके पुरम में 417, पंजाबी बाग में 423 और जहांगीरपुरी में 428 रहा।
विज्ञापन


विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर-पश्चिमी दिशाओं से चल रही ठंडी हवा के कारण प्रदूषित कण वातावरण में फैल नहीं पा रहे, जिस कारण प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। ठंडी हवाओं के कारण रात का तापमान घटेगा, जिससे आने वाले दिनों में भी स्तर बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय उष्ण कटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली में सुबह के समय प्रमुख सतही हवाएं शांत रहीं जिस कारण प्रदूषण के कण फैल नहीं पाए। वहीं उत्तर-पश्चिम दिशाओं से चली ठंडी मध्यम स्तर की हवा ने स्थिति को और खराब बनाया। सुबह के समय आंशिक रूप से बादल भी छाए रहे। बुधवार को भी स्थिति में सुधार की उम्मीद नहीं है।


दिल्ली में प्रमुख सतही हवा उत्तर-पश्चिम/उत्तर-पूर्व दिशाओं से आने की संभावना है। हवाओं की गति चार किमी प्रति घंटे रह सकती है। सुबह के समय आसमान साफ रहेगा और हल्का कोहरा छा सकता है जिससे प्रदूषण का स्तर बढ़ेगा। जबकि बृहस्पतिवार को सुबह के समय आसमान साफ रहेगा। हल्के कोहरे के साथ दिल्ली में मुख्य सतही हवा आठ किमी प्रति घंटे की गति से पूर्वी दिशाओं से चल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed