फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Air pollution reduced by more than 40 percent in 21 cities in five years

Delhi : पांच वर्ष में 21 शहरों में 40% से अधिक घटा वायु प्रदूषण, नोएडा समेत 16 शहरों ने 30% तक कम किया PM-10

Mon, 09 Sep 2024 06:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 09 Sep 2024 06:40 AM IST
सार

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़े बताते हैं कि 21 शहर पिछले पांच वर्ष के दौरान पीएम-10 प्रदूषण को 40 फीसदी से अधिक घटाने सफल रहे हैं। इनमें आठ शहर उत्तर प्रदेश के हैं। गाजियाबाद समेत 14 शहरों में 2017-18 के स्तर की तुलना में प्रदूषण में 30 से 40 फीसदी तक की कमी आई। 

विज्ञापन
Air pollution reduced by more than 40 percent in 21 cities in five years
वायु प्रदूषण, file - फोटो : एएनआई

विस्तार

राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) में शामिल 131 शहरों में से 95 की वायु गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़े बताते हैं कि 21 शहर पिछले पांच वर्ष के दौरान पीएम-10 प्रदूषण को 40 फीसदी से अधिक घटाने सफल रहे हैं। इनमें आठ शहर उत्तर प्रदेश के हैं। गाजियाबाद समेत 14 शहरों में 2017-18 के स्तर की तुलना में प्रदूषण में 30 से 40 फीसदी तक की कमी आई। 

विज्ञापन


वहीं, नोएडा समेत 16 शहर 20 से 30 फीसदी तक कमी लाने में सफल रहे। सीपीसीबी के मुताबिक, 40 प्रतिशत से अधिक प्रदूषण घटाने वाले शहरों में वाराणसी, धनबाद, बर्नीहाट, बरेली, फिरोजाबाद, देहरादून, तूतीकोरिन, नालागढ़, मुरादाबाद, खुर्जा, त्रिची, कोहिमा, लखनऊ, कानपुर, कडपा, शिवसागर, सुंदर नगर, आगरा, ग्रेटर मुंबई, ऋषिकेश और परवाणू शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच साल पहले की तुलना में 30 से 40 फीसदी तक की कमी लाने वाले शहरों में अहमदाबाद, गाजियाबाद, राजकोट, जालंधर, रायबरेली, अमृतसर, कोलकाता, जम्मू, सिल्चर, विजयवाड़ा, नया नंगल, दीमापुर, बद्दी और जोधपुर शामिल हैं। आंकड़ों के मुताबिक खन्ना, दुर्गापुर, कुरनूल, डेरा बाबा नानक, वडोदरा, इलाहाबाद, आसनसोल, हैदराबाद, गोरखपुर, रांची, बेंगलुरु, अकोला, अनंतपुर, दुर्ग भिलाईनगर, सूरत और नोएडा में इसी अवधि के दौरान पीएम10 का स्तर 20-30 फीसदी तक घटा। 

दिल्ली उन 21 शहरों में शामिल है, जहां प्रदूषण पर 10 से 20 फीसदी तक ही काबू पाया जा सका। एनसीएपीके तहत 2026 तक पीएम-10 प्रदूषण में 40 प्रतिशत की कमी लाने का लक्ष्य रखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed