फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Air of Delhi-NCR deteriorated

और बिगड़ी दिल्ली-एनसीआर की हवा, कल से प्रदूषण में मिल सकती है हल्की राहत

Thu, 24 Dec 2020 04:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 24 Dec 2020 04:20 AM IST
विज्ञापन
Air of Delhi-NCR deteriorated
दिल्ली में वायुप्रदूषण - फोटो : PTI

दिल्ली-एनसीआर की हवा बुधवार को एक दिन पहले के मुकाबले और बिगड़ गई। एनसीआर में ग्रेटर नोएडा की हवा सबसे ज्यादा दमघोंटू रही। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 476 दर्ज किया गया। अगले 24 घंटे में भी हवा की स्थिति में सुधार की संभावना नहीं है।

विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, बुधवार को दिल्ली में औसत एक्यूआई 433 दर्ज हुआ। एक दिन पहले यह 418 और सोमवार को 332 था। उधर, एनसीआर में ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और नोएडा की हवा दूसरे दिन भी गंभीर श्रेणी में रही। केवल गुरुग्राम में हवा 340 एक्यूआई के साथ बहुत खराब श्रेणी में रही।
विज्ञापन


सफर के अनुसार, पिछले 24 घंटे में प्रदूषक तत्वों में शामिल पीएम-10 का स्तर 490 और पीएम-2.5 का 296 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर दर्ज हुआ। पीएम-10 100 से कम और पीएम 2.5 60 से कम होने पर ही सुरक्षित श्रेणी में रखा जाता है। सफर के मुताबिक, हवा की गति धीमी होने और वेंटिलेशन इंडेक्स कम होने की वजह से प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले 24 घंटे में भी प्रदूषण से राहत की उम्मीद नहीं है। 25 दिसंबर से मौसम में परिवर्तन होने के कारण हवा के स्तर में कुछ सुधार के आसार हैं। शुक्रवार के बाद से प्रदूषण में लगातार कमी होगी।

हवा के हालात
दिल्ली    433
फरीदाबाद    428
गाजियाबाद    472
ग्रेटर नोएडा    476
गुरुग्राम    340
नोएडा    462

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed