फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Air moved from poor category to moderate category in Delhi

Delhi pollution: खराब से निकलकर मध्य श्रेणी में पहुंची हवा, बुधवार से खराब श्रेणी में पहुंचने का अनुमान

Sun, 08 Oct 2023 11:13 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sun, 08 Oct 2023 11:13 PM IST
सार

दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) का पहला चरण लागू होने के तीन दिन बाद हवा खराब श्रेणी से निकलकर मध्य श्रेणी में पहुंच गई है। इसके साथ ही दिल्ली के पांच इलाकों में हवा अब भी खराब श्रेणी में बनी हुई है। 

विज्ञापन
Air moved from poor category to moderate category in Delhi
दिल्ली सहित एनसीआर में वायु प्रदूषण - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) का पहला चरण लागू होने के तीन दिन बाद हवा खराब श्रेणी से निकलकर मध्य श्रेणी में पहुंच गई है। रविवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 164 दर्ज किया गया, जोकि मध्यम श्रेणी है। वहीं, शनिवार के मुकाबले एक दिन में 52 सूचकांक गिरावट दर्ज की गई है। एनसीआर में ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद व गुरुग्राम के बाद दिल्ली की हवा सबसे प्रदूषित रही। इसके साथ ही दिल्ली के पांच इलाकों में हवा अब भी खराब श्रेणी में बनी हुई है।  इसमें शादीपुर में एक्यूआई 260, मुंडका में 252, वजीरपुर में 241, बवाना में 226 व रोहिणी में 205 दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मंगलवार तक वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रहने का अनुमान है। हालांकि बुधवार से फिर दोबारा हवा की खराब श्रेणी में पहुंच सकती है।

विज्ञापन


दिल्ली का एक्यूआई मध्यम श्रेणी में पहुंचने की वजह मौसम विशेषज्ञ ग्रेप के लागू किए नियम और हवा की दिशा बदलने को बताया। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के अनुसार रविवार को हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम रही। वहीं, हवा 8 से 16 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चली। वहीं, सोमवार दक्षिण-पश्चिम की ओर से हवा चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा की गति 8 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे रहने की संभावना है।
विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक रविवार को पांच इलाकों में हवा खराब श्रेणी में पहुंच दर्ज की गई। वहीं, एनसीआर में ग्रेटर नोएडा सबसे प्रदूषित रहा, यहां एक्यूआई 249 दर्ज किया गया। यह खराब श्रेणी में है। इसके बाद गुरुग्राम 171, फरीदाबाद 171, गाजियाबाद 154 व नोएडा में एक्यूआई 147 दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed