{"_id":"62a678d8b0d4a731c9273c77","slug":"air-indias-retired-engineer-sent-pornographic-videos-to-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Crime: 64 साल का रिटायर्ड इंजीनियर युवती को भेज रहा था अश्लील वीडियो, आरोपी बुजुर्ग को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Crime: 64 साल का रिटायर्ड इंजीनियर युवती को भेज रहा था अश्लील वीडियो, आरोपी बुजुर्ग को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Mon, 13 Jun 2022 05:27 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 13 Jun 2022 05:27 AM IST
सार
पीड़ित युवती एक बैंक में काम करती है, उसकी बुजुर्ग पीसी डोगरा (64) से मुलाकात हुई थी। युवती ने बुजुर्ग को बैंक में निवेश करने के कई प्लान बताए थे। इस बातचीत के दौरान आरोपी ने बैंक में निवेश करने की बात कहकर युवती का मोबाइल नंबर ले लिया। कुछ दिन साधारण मैसेज करने के बाद बुजुर्ग ने युवती के पास अश्लील मैसेज और वीडियो भेजना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एयर इंडिया का सेवानिवृत्त इंजीनियर युवती को अश्लील वीडियो व फोटो भेज रहा था। आरोपी की युवती से बैंक में जान-पहचान हुई थी। कोर्ट के पूछने पर उसने मोबाइल का पासवर्ड बताया। आरोपी के मोबाइल से काफी अश्लील वीडियो मिले हैं। दक्षिण जिले की साइबर थाना पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग इंजीनियर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित युवती एक बैंक में काम करती है। युवती की बैंक में बुजुर्ग पीसी डोगरा (64) से मुलाकात हुई थी। युवती ने बुजुर्ग को बैंक में निवेश करने के कई प्लान बताए थे। इस बातचीत के दौरान आरोपी ने बैंक में निवेश करने की बात कहकर युवती का मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद आरोपी शुरू में तो व्हाट्सएप पर साधारण मैसेज भेजने लगा। बाद में आरोपी युवती का व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो व मैसेज भेजने लगा। युवती ने इसकी शिकायत दक्षिण जिले के साइबर पुलिस थाने में की।
विज्ञापन
मामला दर्जकर साइबर थाना प्रभारी अरुण कुमार वर्मा की देखरेख में एसआई सुरेंद्र, हवलदार रामबीर व सिपाही दीपक ने जांच शुरू की। इस टीम ने आरोपी पीसी डोगरा को शुक्रवार को मालवीय नगर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पहले तो पूछताछ में शामिल नहीं हुआ। पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद उससे उसके मोबाइल का पासवर्ड मांगा तो ने उसने पुलिस को नहीं बताया और न ही सहयोग किया। आरोपी ने कोर्ट में जाकर मोबाइल का पासवर्ड बताया था। आरोपी का करीब एक महीने पहले ही तलाक हुआ है।
विज्ञापन
अश्लील वीडियो बनाकर वसूली करने वाला गिरफ्तार
दक्षिण पश्चिम जिला साइबर सेल ने फर्जी फेसबुक खाता के जरिए दोस्ती करने के बाद पीड़ित का अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उससे वसूली करने वाले एक आरोपी को अलवर से गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस आयुक्त मनोज सी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान अलवर राजस्थान निवासी अफसर खान के रूप में हुई है। अमित कुमार ने 5 मार्च को साइबर सेल में शिकायत दी थी कि उसे अंजलि शर्मा नाम की फेसबुक आईडी से एक फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली थी। आरोपी ने मैसेंजर के माध्यम से वीडियो कॉल कर उसका अश्लील वीडियो बना ली। कुछ समय बाद आरोपी ने दो अज्ञात व्हाट्सएप नंबरों के माध्यम से वीडियो पीड़ित को भेजा और 20 हजार रुपये मांगे। आरोपी ने गूगल पे के जरिए पीड़ित से बीस हजार रुपये ले लिए।