{"_id":"5b2e1f1f4f1c1bf56e8b9860","slug":"air-india-flights-delayed-becousee-his-system-is-failure-at-igi-airport-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर इंडिया का सर्वर हुआ 30 मिनट के लिए फेल, कई फ्लाइट की उड़ान में हुई देरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयर इंडिया का सर्वर हुआ 30 मिनट के लिए फेल, कई फ्लाइट की उड़ान में हुई देरी
ब्यूरो,अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 24 Jun 2018 11:06 AM IST
विज्ञापन
air india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एयर इंडिया का सर्वर अचानक फेल हो गया। इसके कारण विमानों की आवाजाही प्रभावित हुई। कई विमानों ने काफी देरी से उड़ान भरी। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
एयर इंडिया की दो दर्जन उड़ानें दिल्ली एयरपोर्ट समेत अन्य एयरपोर्ट से प्रभावित हुईं। चेक इन सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी से विमानों का परिचालन बाधित हुआ। एयर इंडिया के अनुसार, 23 विमानों के टेक-ऑफ सॉफ्टवेयर में खराबी की वजह से 15 से 30 मिनट देरी हुई।
सॉफ्टवेयर में तकनीकी खराबी के कारण दोपहर एक बजे से ढाई बजे तक यात्रियों को परेशान होना पड़ा। तब तक चेकइन और अन्य सुविधाएं मैनुअली प्रदान की गईं। दोपहर ढाई बजे के बाद सर्वर ठीक होने पर विमान सेवा सुचारु हो गई।
विज्ञापन
एयर इंडिया के सॉफ्टवेयर संबंधी काम वैश्विक एयरलाइंस आईटी सर्विस संभालती है। यही कंपनी चेक-इन, बोर्डिंग और बैगेज ट्रैकिंग टेक्नोलॉजी उपलब्ध कराती है।

Several Air India flights delayed at Indira Gandhi International Airport in #Delhi after system failure of Air India server pic.twitter.com/1cIKz3Im3k
— ANI (@ANI) June 23, 2018