{"_id":"68e075e3b2bc3041fe0f4748","slug":"air-india-express-preparing-to-change-terminal-at-delhi-airport-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: एअर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली एयरपोर्ट पर टर्मिनल बदलने की तैयारी, जानिये कब से लागू होगी नई व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: एअर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली एयरपोर्ट पर टर्मिनल बदलने की तैयारी, जानिये कब से लागू होगी नई व्यवस्था
Sat, 04 Oct 2025 06:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 04 Oct 2025 06:48 AM IST
विज्ञापन
air india express
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट में अपने घरेलू उड़ानों के टर्मिनल बदलने की योजना बनाई है। 26 अक्तूबर से एअर इंडिया 60 दैनिक घरेलू उड़ानों को टर्मिनल-2 (टी-2) में शिफ्ट करेगी, जबकि एअर इंडिया एक्सप्रेस अपनी सभी घरेलू उड़ानों को टर्मिनल-1 (टी-1) में ले जाएगी।
विज्ञापन
यह बदलाव इसलिए किया गया है क्योंकि टर्मिनल-3 (टी-3) में अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए जगह बढ़ाने का काम चल रहा है। टी-3 की क्षमता में कमी के कारण कुछ घरेलू उड़ानों को टी-2 और टी-1 में स्थानांतरित करना जरूरी हो गया है। दिल्ली एयरपोर्ट में तीन टर्मिनल हैं – टी1, टी2 और टी3। टी2 का नवीनीकरण कार्य पूरा हो चुका है और यह 26 अक्टूबर से फिर से खुल जाएगा।
विज्ञापन
एअर इंडिया की टी2 से उड़ानों के फ्लाइट नंबर चार अंकों में बदले गए : एअर इंडिया की टी2 से उड़ानों के फ्लाइट नंबर चार अंकों में बदल दिए गए हैं, जो 1 से शुरू होते हैं, जैसे एआई1XXX। जिन यात्रियों की उड़ान अभी भी टी3 से है, उन्हें कनेक्टिंग फ्लाइट के लिए सही टर्मिनल चेक करने की सलाह दी जाएगी। ऑनलाइन चेक-इन करने वाले यात्रियों को भी टी2 से उड़ान के लिए नोटिफिकेशन मिलेगा। एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस की सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें टी3 से जारी रहेंगी।
विज्ञापन