एयर होस्टेस की मौतः पति को 14 दिन की जेल, आखिरी मैसेज- तुम मुझे बिल्डिंग से कूदते देखोगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदालत ने एयर होस्टेस अनीसिया मौत मामले में उसके पति मयंक को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। दिल्ली पुलिस ने मयंक को पूछताछ के बाद सोमवार को गिरफ्तार कर लिया था।
साकेत जिला अदालत के महानगर दंडाधिकारी अनुज कुमार के समक्ष अनीसिया के पति मयंक सिंघवी को दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को पेश किया। पुलिस ने कहा कि आरोपी से पूछताछ हो चुकी है लेकिन मामले की जांच चल रही है। लिहाजा उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जाए।
गौरतलब है कि जर्मनी की एक एयरलाइंस कंपनी के लिए काम करने वाली अनीसिया बत्रा (39) की शुक्रवार को छत से संदिग्ध हालात में गिरकर मौत हो गई थी।
कोर्ट के समक्ष अनीसिया के परिजनों की ओर से पेश अधिवक्ता इशकरण सिंह भंडारी ने सिंघवी के माता-पिता के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी के माता-पिता ने अनीसिया को प्रताड़ित किया है लेकिन अब तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है।
पुलिस ने कोर्ट को बताया कि इस मामले में जरूरी कार्रवाई की जा रही है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि मयंक उनकी बेटी की पिटाई करता था। दो साल पहले दोनों की शादी हुई थी।