फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   air france manager accused of molestation

एयर फ्रांस के मैनेजर पर छेड़छाड़ का आरोप, पीड़िता ने छोड़ी नौकरी

Fri, 25 Sep 2015 04:20 PM IST
Updated Fri, 25 Sep 2015 04:20 PM IST
विज्ञापन
air france manager accused of molestation

एयर फ्रांस कंपनी में काम करने वाली महिला ने अपने मैनेजर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। बुधवार को डीएलएफ फेस-2 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


डीएलएफ फेस-3 साइबर हब में एयर फ्रांस कंपनी है। इसमें एक युवती 14 साल से काम कर रही थी। दो दिन पहले ही उसने नौकरी छोड़ दी। नौकरी छोड़ने के बाद उसने अपने मैनेजर अलीलॉफ पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। जांच के दौरान पुलिस नौकरी छोड़ने के बाद इस घटना को संदिग्ध मान रही है। महिला पुलिस अधिकारी द्वारा कंपनी में अन्य कर्मचारियों का बयान लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी-क्राइम राजेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। दोषी पाये जाने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पुजारी ने की बच्ची से छेड़छाड़

air france manager accused of molestation

सेक्टर नौ थानांतर्गत देवीलाल कॉलोनी में पुजारी द्वारा बच्ची से छेड़छाड़ किए जाने का मामला पुलिस में दर्ज कराया गया है।

देवीलाल कॉलोनी निवासी एक 10 वर्षीय बच्ची मंदिर गई थी। वहां पुजारी ने यह हरकत की। घटना की जानकारी सेक्टर नौ थाना पुलिस को दी गई।

महिला पुलिस द्वारा बच्ची की काउंसिलिंग के बाद पुजारी श्यामलाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस पुजारी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed