फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Air Force evacuated 50 passengers safely from Kedarnath using MI-17

केदारनाथ: MI-17 से 50 यात्रियों को निकाला गया सुरक्षित, विंग कमांडर शैलेश बोले- रेस्क्यू में मौसम बन रही बाधा

Sat, 03 Aug 2024 10:22 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 03 Aug 2024 10:22 PM IST
सार

विंग कमांडर शैलेश सिंह ने बताया कि खराब मौसम के कारण रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है। बावजूद, आखिरी व्यक्ति को सकुशल वापस लाने तक उनका अभियान जारी रहेगा। 

विज्ञापन
Air Force evacuated 50 passengers safely from Kedarnath using MI-17
वासु सेना ने 50 लोगों को निकाला सुरक्षित - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारतीय सेना के एमआई-17 हेलिकॉप्टर से केदारनाथ से 50 यात्रियों को चारधाम हेलिपैड लाया गया। यहां से सभी यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया जा रहा है। खराब मौसम के कारण दो दिनों में एमआई-17 सिर्फ तीन शटल ही कर पाया है। जबकि गौचर हवाई पट्टी पर चिनूक हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाया है। दोनों हेलिकॉप्टर के साथ सेना का 20 सदस्यीय दल तैनात है।

विज्ञापन

विंग कमांडर शैलेश सिंह के नेतृत्व में आपदा में रुके यात्रियों के रेस्क्यू के लिए भारतीय सेना के दो हेलिकॉप्टर यहां पहुंचे हैं। शनिवार को सुबह से शाम 4.30 बजे तक केदारनाथ क्षेत्र में घना कोहरा छाने के कारण एमआई-17 उड़ान नहीं भर पाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कुछ देर के लिए मौसम जैसे ही उड़ान लायक हुआ, भारतीय सेना अपने अभियान के लिए तैयार हो गई। एमआई-17 ने चारधाम हेलिपैड गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए दो शटल की हैं और 50 यात्रियों का रेस्क्यू किया। 

विज्ञापन

विंग कमांडर शैलेश सिंह ने बताया कि खराब मौसम के कारण रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है। बावजूद, आखिरी व्यक्ति को सकुशल वापस लाने तक उनका अभियान जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि रविवार को मौसम ठीक रहा तो सुबह से ही रेस्क्यू शुरू कर दिया जाएगा। साथ ही गौचर हवाई पट्टी से चिनूक हेलिकॉप्टर भी केदारनाथ के लिए उड़ान भरेगा। 

उन्होंने बताया कि शनिवार को जिन 50 लोगों को केदारनाथ से लाया गया है, उसमें महिलाएं व बुजुर्ग यात्री शमिल हैं, जिसमें कुछ को स्वास्थ्य समस्याएं भी हैं। इन यात्रियों को स्थानीय स्तर पर चिकित्सकीय उपचार के बाद उनके गंतव्यों के लिए रवाना किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed