{"_id":"5cd96660bdec22075d2396ed","slug":"air-asias-hyderabad-to-delhi-flight-made-an-emergency-landing-on-monday-morning-at-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली हवाई अड्डे पर एयर एशिया विमान की आपातकालीन लैंडिंग, 174 यात्री थे सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली हवाई अड्डे पर एयर एशिया विमान की आपातकालीन लैंडिंग, 174 यात्री थे सवार
Mon, 13 May 2019 06:52 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Mon, 13 May 2019 06:52 PM IST
विज्ञापन
एयर एशिया (सांकेतिक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार सुबह एयर एशिया की एक फ्लाइट की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। बता दें विमान में 174 यात्री सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक हवाई अड्डे पर विमान के लैंड होने से पहले पायलट द्वारा वायु यातायात नियंत्रण विभाग (एटीसी) को हाइड्रोलिक फेल होने की सूचना दी गई थी, जिसके बाद विमान की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई।
विज्ञापन
दिल्ली हवाई अड्डे के एटीसी विभाग के एक अधिकारी के अनुसार पायलट ने आपातकालीन लैंडिंग का अनुरोध किया था जिसके बाद सुबह तकरीबन 11 बजे एटीसी ने एयर एशिया की उड़ान नंबर I5-719 (हैदराबाद से दिल्ली) के लिए आपातकाल लैंडिंग की घोषणा की।
विज्ञापन
इसके बाद फ्लाइट को फायर टेंडर्स की मौजूदगी में सुबह 11:15 बजे रनवे नंबर 28 पर सुरक्षित उतार लिया गया। इसकी जानकारी देते हुए एटीसी के एक अधिकारी ने बताया कि विमान सुरक्षित रूप से उतरा और पार्किंग में ले जाया गया।
बता दें इससे पहले ऐसी ही एक घटना 8 मई को सामने आई थी जिसमें पायलट द्वारा विमान के सामने के पहिये में तकनीकी खराबी की सूचना दी गई थी। यह पता लगने के बाद विमान को 228 यात्रियों के साथ आपातकाल लैंडिंग कराई गई थी। यह घटना सिंगापुर एयरलाइंस के विमान- SQ 406 में सामने आई थी।