फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Air Asia inflicted 2.25 lakh fine on misleading advertisement

भ्रामक विज्ञापन देकर फंसा एयर एशिया, भरा पड़ा 2.25 लाख रुपये का जुर्माना

Sat, 06 May 2017 07:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 06 May 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
 Air Asia inflicted 2.25 lakh fine on misleading advertisement
एयर एशिया

निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी ‘एयर एशिया’ को भ्रामक विज्ञापन देने पर 2.25 लाख का जुर्माना भरना पड़ा है। मापतौल विभाग की तरफ से भेजे गए नोटिस के आधार पर कंपनी ने यह जुर्माना भरा है। 

विज्ञापन


कंपनी ने अपनी प्री टिकट बुकिंग पर 189 रुपये का खाना फ्री में देने का विज्ञापन दिया था, लेकिन खाने में क्या देंगे। इसका कोई उल्लेख नहीं किया था। 

नामी कंपनियां भी ग्राहकों को भ्रमित करके नियमों का उल्लंघन कर रही हैं। मापतौल विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक हरीश प्रजापति ने बताया कि  एयर एशिया कंपनी ने भी ऐसा ही किया। 
विज्ञापन


कंपनी ने अखबार में एक विज्ञापन दिया, जिसमें बताया गया कि यदि कोई ग्राहक  एयर एशिया फ्लाइट की प्री टिकट बुकिंग कराता है तो उसे 189 रुपये का खाना फ्री में दिया जाएगा। विज्ञापन में ये नहीं बताया गया था कि खाने में क्या-क्या दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहता है कानून?

 Air Asia inflicted 2.25 lakh fine on misleading advertisement
एयर एशिया

 उन्होंने बताया है कि विधिक माप अधिनियम 2009 के तहत यदि कोई कंपनी अपना उत्पाद बेचती है तो उसे उसकी मात्रा बतानी होगी। लेकिन एयर इंडिया कंपनी ने ऐसा नहीं किया। 

लिहाजा विभाग ने कंपनी के आठ डायरेक्टर व एक कंपनी के खिलाफ नोटिस जारी किया। ऐसे में कंपनी को सवा दो लाख का जुर्माना भरा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed