फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AIIMS will start trial on leprosy vaccine next week

एम्स में अगले सप्ताह शुरू होगा कुष्ठ रोग की वैक्सीन पर ट्रायल

Mon, 04 May 2020 05:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 04 May 2020 05:23 AM IST
विज्ञापन
AIIMS will start trial on leprosy vaccine next week
aiims - फोटो : file photo

अगले सप्ताह दिल्ली के एम्स में कुष्ठ रोग में इस्तेमाल वैक्सीन पर ट्रायल होगा। दो सप्ताह पहले इसी ट्रायल के लिए काउंसिल ऑफ साइंस एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (सीएसआईआर) को मंजूरी मिली थी।

विज्ञापन


 कोरोना वायरस पर कुष्ठ रोग में इस्तेमाल होने वाली वैक्सीन माइक्रोबैक्टेरियम डब्ल्यू का क्लीनिक ट्रायल दिल्ली के अलावा भोपाल एम्स व चंडीगढ़ पीजीआई में भी होगा। दिल्ली एम्स के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ट्रायल से जुड़ी तमाम तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 
विज्ञापन


यह वैक्सीन कोरोना वायरस से बचाव के लिए नहीं बल्कि एक प्रकार से रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में जरूर योगदान दे सकती है। सीएसआईआर के महानिदेशक डॉ. शेखर सी. मंदे के अनुसार एमडब्ल्यू बीसीजी परिवार की ही वैक्सीन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका इस्तेमाल कुष्ठ रोग में बचाव के लिए किया जाता है। एम्स के वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि ट्रायल के परिणाम आने में कुछ महीने जरूर लग सकते हैं। दो अलग अलग समूह को लेकर इसका ट्रायल किया जा सकता है। 

पहली व दूसरी स्टेज के कोरोना संक्रमित मरीजों पर इसका ट्रायल किया जा सकता है जबकि गंभीर रोगियों पर यह ट्रायल नहीं किया जा सकता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed