फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AIIMS will remove the pain of elderly diabetes people by Laser technique

मधुमेह ग्रस्त बुजुर्गों की पीड़ा लेजर से दूर करेगा एम्स, 40 बुजुर्गों पर किया अध्ययन

Sat, 24 Aug 2019 06:04 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sat, 24 Aug 2019 06:04 AM IST
विज्ञापन
AIIMS will remove the pain of elderly diabetes people by Laser technique
एम्स, दिल्ली

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के डॉक्टरों ने मधुमेह से पीड़ित बुजुर्गों के उपचार के लिए एक नया मुकाम हासिल किया है। एम्स के जेरिएट्रिक विभाग के डॉक्टरों ने मधुमेह से ग्रस्त मरीजों को लेजर तकनीक से पीड़ा दूर करने की पुष्टि की है। डॉक्टरों ने इसे लेकर एक अध्ययन भी किया था, जिसमें करीब 40 बुजुर्ग मरीजों को शामिल किया गया था। 

विज्ञापन


डॉक्टरों के अनुसार देश में मधुमेह ग्रस्त मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। एक अनुमान के अनुसार साल 2025 तक देश में मधुमेह के 70 मिलियन और 2030 में 80 मिलियन रोगी सामने आ सकते हैं। ऐसे में अनियंत्रित मधुमेह और इसकी वजह से पैरों में दर्द होने के मामले भी अत्यधिक मिल रहे हैं। बुजुर्ग मरीजों को इसी दर्द से बगैर किसी दवा और सर्जरी के राहत दिलाने के लिए एम्स के डॉक्टर लंबे समय से अध्ययन कर रहे थे। अब अध्ययन के बाद डॉक्टरों ने दावा किया है कि जो मरीज डायबेटिक पेरिफेरल न्यूरोपैथी रोग यानी अनियंत्रित मधुमेह के साथ पैरों में दर्द के शिकार हैं, उन्हें डीप टिश्यू लेजर तकनीकी (डीटीएलटी) के जरिए राहत दी जा सकती है। 
विज्ञापन


एम्स के वरिष्ठ डॉ. प्रसून चटर्जी ने बताया कि अध्ययन अप्रैल 2016 से दिसंबर 2017 के बीच इलाज के लिए पहुंचे 40 बुजुर्गों पर किया गया। इन मरीजों को दो वर्गों में बांट कर एक वर्ग के मरीजों को डीप टिश्यू लेजर थेरेपी व दूसरे वर्ग के मरीजों को शैम लेजर थेरेपी (एसएलटी) दी गई। इस दौरान यह देखा गया कि 12 सप्ताह डीप टिश्यू लेजर थेरेपी देने पर मरीजों को पैरों के दर्द से राहत मिली। वहीं विभाग के डॉ. विजय गुर्जर ने बताया कि डीप टिश्यू लेजर थेरेपी के जरिए पैरों की मांसपेशियों पर लेजर लाइट थेरेपी दी जाती है। लेजर लाइन कोशिकाओं की माइक्रोकौंडिया में जाकर ऑक्सीडेटिव इंजरी को रोकती है। इस थेरेपी में लेजर लाइट का तरंगदैर्ध्य 600-1100 एनएम (नैनो मीटर) तक होता है। चूंकि इसका कोई दुष्प्रभाव भी नहीं होता इसीलिए बुजुर्गों के लिए यह तकनीक फायदेमंद साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. चटर्जी ने यह भी बताया कि जिन बुजुर्ग मरीजों को अनियंत्रित मधुमेह की दिक्कत होती है, उनमें पहले से ही काफी तरह की परेशानियां देखने को मिलती हैं। इन परेशानियों के साथ साथ पैरों में दर्द होने के कारण उन्हें कई बार अतिरिक्त दवा का सेवन भी करना पड़ता है जोकि कहीं कहीं अतिरिक्त भार के रूप में ही देखा जाता है। कई बार तो मरीजों को पैरों में दर्द के साथ जलन की समस्या भी होती है। इस स्थिति में ज्यादातर मामलों में दवाएं भी बेअसर ही रहती हैं। इसीलिए लंबे समय से इसकी वैकल्पिक चिकित्सा को लेकर एम्स के डॉक्टरों की टीम काम कर रही थी। उन्होंने इस अध्ययन को बुजुर्गों की चिकित्सा के मामले में एक मील का पत्थर बताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed