फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AIIMS will award prize writing dictation in Hindi

हिंदी में इमला लिखने पर एम्स देगा इनाम, 10 से लेकर 25 हजार रुपये तक मिलेंगे

Sun, 05 Aug 2018 11:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 05 Aug 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
AIIMS will award prize writing dictation in Hindi
फाइल फोटो
हिंदी का प्रयोग बढ़ाने के लिए सरकारें अक्सर कई योजनाएं लागू करती हैं। अब देश के सबसे बड़े चिकित्सीय संस्थान एम्स ने मेडिकल क्षेत्र में इसे बढ़ावा देने के लिए योजना लागू की है। हिंदी में इमला (डिक्टेशन) लिखने पर अधिकारी और डॉक्टर को 25 हजार रुपये तक का इनाम मिल सकता है। 
विज्ञापन


एम्स प्रबंधन ने 10 से लेकर 25 हजार रुपये तक का प्रोत्साहन पुरस्कार रखा है। हालांकि इसके लिए वर्षभर में 10 हजार शब्दों की सीमा भी तय की गई है। यानी कि जिस विभाग के अधिकारी या डॉक्टर ने अपने सरकारी कामकाज में हिंदी इमला का इस्तेमाल 10 हजार शब्दों तक किया हो, वह पुरस्कार के लिए आवेदन का पात्र होगा।
विज्ञापन


फिलहाल एम्स प्रबंधन ने आवेदन करने के लिए 14 अगस्त तक का वक्त दिया है। इस पहल में गैर हिंदी भाषी राज्यों के अधिकारी और डॉक्टर भी शामिल हैं।

एम्स इससे पहले भी हिंदी भाषा को लेकर सर्कुलर जारी करता रहा है। इस सर्कुलर में एम्स प्रबंधन ने लिखा है कि 3 अप्रैल 2017 को एम्स ने हिंदी को लेकर प्रोत्साहन योजना शुरू की थी, जिसके तहत आवेदन अब शुरू हो चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

1 अप्रैल 2017 से लेकर 31 मार्च 2018 के बीच हिंदी इमला के प्रयोग का ब्यौरा देने पर पुरस्कार मिलेंगे। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान के अलावा अंतिम प्रोत्साहन पुरस्कार भी 10 हजार रुपये है। 

इस पहल की कुछ डॉक्टरों ने सराहना की है तो कुछ ने दबी जुबान से ऐतराज भी किया है। इनका मानना है कि मेडिकल क्षेत्र में हर प्रकार का संवाद अंग्रेजी भाषा में आसान है। कई मेडिकल शब्दों का हिंदी में अनुवाद नहीं मिल पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed