{"_id":"5e7932a38ebc3e76a71ee3bf","slug":"aiims-shutting-down-opd-due-to-coronavirus-registration-will-be-not-allowed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: एम्स में आज से ओपीडी बंद, किसी भी सेंटर में नहीं हो सकेगा पंजीयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: एम्स में आज से ओपीडी बंद, किसी भी सेंटर में नहीं हो सकेगा पंजीयन
Tue, 24 Mar 2020 03:35 AM IST
Rajeev Rai
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 24 Mar 2020 03:35 AM IST
विज्ञापन
एम्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के फैलते प्रकोप के मद्देनजर दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने बड़ा फैसला लिया है। एम्स ने अपने सभी अस्पतालों में ओपीडी सेवाओं को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया है। मंगलवार से एम्स में नए या पुराने किसी भी मरीज का पंजीयन नहीं हो सकेगा। इससे पहले एम्स ने सभी अस्पतालों में तय ऑपरेशन को भी अगले आदेश तक रोक दिया था।
विज्ञापन
कोरोना वायरस से निपटने के लिए एम्स प्रबंधन की बैठकें लगातार जारी हैं। सोमवार को निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान ओपीडी पर रोक का फैसला लिया गया। हालांकि सफदरजंग और आरएमएल अस्पताल ने फिलहाल ओपीडी पर रोक नहीं लगाई है।
विज्ञापन
एम्स के अधिकारियों का कहना है कि कोरोना वायरस को लेकर इस वक्त किसी भी स्थिति का आंकलन उचित नहीं है। एम्स में 10 हजार से ज्यादा मरीज रोज ओपीडी के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में वायरस के संक्रमण की आशंका और बढ़ जाती है। इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए भीड़ जमा होने से रोकना सबसे जरूरी है। हालांकि एम्स ने आपातकालीन सेवाओं को जारी रखा है। प्रबंधन से जुड़े सूत्रों की मानें तो केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस से जुड़े सभी आदेश 31 मार्च तक लागू किए हैं, जबकि अब भी संक्रमित मरीजों के केस सामने आ रहे हैं। ऐसे में कयास हैं कि कोरोना वायरस का असर अप्रैल माह के पहले सप्ताह में भी देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन