{"_id":"5f9a76f33e9e3e398d68b708","slug":"aiims-prepares-for-third-trial-on-corona-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के टीके पर तीसरे परीक्षण की तैयारियों में जुटा एम्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के टीके पर तीसरे परीक्षण की तैयारियों में जुटा एम्स
Thu, 29 Oct 2020 01:31 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Thu, 29 Oct 2020 01:31 PM IST
विज्ञापन
एम्स दिल्ली
- फोटो : फाइल
कोरोना वायरस के टीके को लेकर दिल्ली एम्स अब तीसरे परीक्षण की तैयारियों में जुट चुका है। यह परीक्षण अगले महीने से देश भर में शुरू होने वाला है। करीब 25 हजार लोगों को टीके की डोज दी जाएगी। हालांकि इनमें से करीब दो हजार लोगों को दिल्ली एम्स में डोज मिलेगी। इससे पहले दिल्ली एम्स में पहले व दूसरे चरण का परीक्षण पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
दूसरे चरण के तहत एक सप्ताह पहले ही 50 लोगों को टीके की दूसरी डोज दी गई थी। जानकारी के अनुसार अगले सप्ताह के अंत तक दूसरे परीक्षण के परिणाम एकत्रित करने के साथ ही तीसरे चरण की तैयारियां शुरू की जा रही हैं। इसके लिए स्वस्थ्य व्यक्तियों के पंजीयन भी हो रहे हैं।
विज्ञापन
दिल्ली एम्स के नोडल अधिकारी डॉ. संजय राय का कहना है कि हमारे पास पहले से ही काफी संख्या में लोगों के आवेदन आए हुए हैं। पहला और दूसरे चरण में शामिल होने के लिए एम्स को करीब 100 लोगों की जरूरत थी लेकिन उनके पास साढ़े चार हजार लोगों के आवेदन प्राप्त हुए थे। इन्हीं लोगों को तीसरे चरण में शामिल होने के लिए अपील की जाएगी। डॉ. राय का कहना है कि पहली बार लोगों में चिकित्सीय परीक्षण को लेकर वे एक उत्सुकता देख रहे हैं।
विज्ञापन
दरअसल भारत में विकसित भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को हाल ही में केंद्र सरकार की ओर से तीसरे चरण की अनुमति मिल चुकी है। अब तक जिन लोगों को यह टीका दिया गया है उनमें 90 फीसदी से भी अधिक एंटीबॉडी पाए गए हैं। हालांकि विज्ञान पूरे 100 फीसदी को वरियता देता है लेकिन कहा जा रहा है कि इतनी एंटीबॉडी अगर बन रही हैं तो कोविड संक्रमण से काफी हद तक बचाव संभव है।
इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन भी कह चुके हैं कि अगले वर्ष मार्च से पहले टीका आने के बाद जुलाई माह तक 400 से 500 मिलियन डोज तैयार कर ली जाएंगी। इसके बाद देश की 30 करोड़ आबादी को सबसे पहले टीका दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा है कि टीका की दो या तीन डोज भी एक व्यक्ति को दी जा सकती है।