फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AIIMS nurse and a quarter to two year old child also infected with corona in delhi

कोरोनाः एम्स की नर्स व पौने दो साल का बच्चा भी संक्रमित

Sat, 18 Apr 2020 05:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 18 Apr 2020 05:28 AM IST
विज्ञापन
AIIMS nurse and a quarter to two year old child also infected with corona in delhi
aiims - फोटो : file photo

दिल्ली एम्स में एक नर्स और उसका पौने दो साल का बच्चा भी कोरोना संक्रमित है। दोनों ही एम्स के प्राइवेट वार्ड में भर्ती हैं। नर्स के घर में पहले ही एक सदस्य कोरोना संक्रमित मिल चुका है, जिससे संपर्क में आने के कारण दोनों पॉजीटिव हुए हैं। 

विज्ञापन


हालांकि एम्स प्रबंधन ने देर रात इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि नर्स की पहली जांच निगेटिव आई थी। लक्षण दिखने पर दोबारा जांच हुई तो वह संक्रमित पाई गईं। इसके अलावा पौने दो साल के बच्चे भी में संक्त्रस्मण की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन


इससे पहले एम्स के फिजियोलॉजी विभाग का एक रेजीडेंट डॉक्टर भी संक्रमित हो चुका है। अभी तक दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्त्रस्मित सबसे छोटा मरीज दो वर्षीय बच्चा है, जोकि अपनी गर्भवती मां के साथ लोकनायक अस्पताल में भर्ती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मां दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान में बतौर नर्स कार्यरत है। बीते मार्च में महिला कुछ काम की वजह से अस्पताल गई थी। वह लगातार छुट्टी पर चल रही थी, लेकिन अस्पताल से लौटने के कुछ दिन बाद उसकी तबियत बिगड़ने लगी थी। 


दरियागंज के नर्सिंग होम को किया सील, कई संक्रमित मिले
दिल्ली के दरियागंज स्थित एक नर्सिंग होम को सील कर दिया गया है। यहां पिछले दिन कई कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से एक की रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव भी आई है। लगातार मरीज सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने नर्सिंग होम को बंद कर सैनिटाइजेशन का काम शुरू कर दिया है। नर्सिंग होम में भर्ती मरीजों को दूसरे अस्पतालों में रेफर किया गया है। इसी नर्सिंग होम के एक कर्मचारी की मौत बीते दिनों आरएमएल अस्पताल में हुई थी। वह कोरोना संक्रमण ग्रस्त था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed