फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AIIMS new OPD block will start next month

अगले महीने से शुरू होगा एम्स का नया ओपीडी ब्लॉक, मरीजों को मिलेंगी अत्याधुनिक सेवाएं

Thu, 09 Jan 2020 11:00 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 09 Jan 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
AIIMS new OPD block will start next month
aiims - फोटो : file photo

आखिरकार दिल्ली एम्स के नए ओपीडी ब्लॉक की सेवा मरीजों को अब मिलने जा रही है। अगले महीने से ब्लॉक शुरू होगा। कई साल से बन रहे इस ब्लॉक में तमाम अत्याधुनिक सेवाएं होंगी। गुरूवार शाम को एम्स प्रबंधन के अधिकारी ने बताया कि फरवरी में इसे शुरू किए जाने का प्रस्ताव मंजूर हो चुका है। अब अगले एक से दो सप्ताह में फाइनल डेट भी पता चल जाएगी।

विज्ञापन


इस नए ब्लॉक में एम्स के नए ओपीडी में तीन बेसमेंट, एक ग्राउंड फ्लोर और आठ मंजिल है। सबसे निचले बेसमेंट में पार्किंग है और बाकी के दो बेसमेंट को  जांच यानि टेस्टिंग के लिए रखा गया है। 
विज्ञापन


नए ओपीडी के 270 कमरों में डॉक्टर मरीजों को देख सकेंगे। नए ओपीडी को तीन विंग में बांटा गया है। प्रोसिजर और इलाज के लिए अलग रुम है। 13 छोटे ऑपरेशन थियेटर है जहां माइनर सर्जरी की जा सकेगी। इसके अलावा 2 डे केयर एरिया होगा। नए ओपीडी में 8 से 10 हजार मरीजों के देखने की व्यवस्था होगी। साथ ही स्टाफ और छात्रो के प्रशिक्षण की भी व्यवस्था होगी। 1 बेसमेंट में रेडियोलॉजी की व्यवस्था होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां प्रतिदिन 60 हजार खून पेशाब के अलावा दूसरे जांच की व्यवस्था होगी। ग्राउंड फ्लोर पर 40 काउंटर रजिस्ट्रेशन के लिए काउंटर होंगे। लाईन को सही ढ़ंग से व्यवस्थित करने के लिए क्यू मैनेजमेंट सिस्टम लगा है  ताकि स्क्रीन पर मरीज को अपनी बारी का पता चले।

सफदरजंग अस्पताल में प्लास्टिक सर्जन खोपड़ी मॉडल पर करेंगे अभ्यास

सफदरजंग अस्पताल में अगले दो दिन तक खोपड़ी मॉडल पर डॉक्टर अभ्यास कर सकेंगे। शुक्रवार से अस्पताल में दो दिवसीय क्रैनियो मैक्सिलोफेशियल सर्जरी में वर्तमान रुझान विषय पर कार्यशाला आयोजित हो रही है। अस्पताल के बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. शलभ कुमार बताते हैं कि जन्म से जुड़ी विकृतियों और चेहरे व खोपड़ी की विकृतियों के बारे में नए डॉक्टरों को पर्याप्त जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। अभी तक रेजीडेंट डॉक्टर को बड़े पैमाने पर प्रशिक्षण नहीं दिया जाता है। 

इन जटिल विकृति की अक्सर अनदेखी की जाती है या कुछ उत्कृष्ट संस्थानों का जिक्र किया जाता है, जो उन रोगियों के भार को संभालने में सक्षम नहीं हो सकते हैं। यह कार्यशाला कार्यात्मक, सौंदर्य और मनोवैज्ञानिक मुद्दों पर आधारित है। सीएमई कार्यशाला नवोदित प्लास्टिक सर्जनों को एक मंच प्रदान करती है, जो इस जटिल समस्या की बारीकियों को समझने के लिए व्यवहारिक व्याख्यान और खोपड़ी मॉडल सर्जरी के गुर सिखाती है।

इस दौरान डॉक्टर बाहरी संकायों के मार्गदर्शन में विभिन्न विकृति और मैक्सिलोफेशियल चोटों के बारे में खोपड़ी के मॉडल पर सर्जरी का अभ्यास करेंगे। इस कार्यक्रम में देश के कई अस्पतालों के डॉक्टर हिस्सा लेंगे। डॉ. शलभ कुमार का कहना है कि बर्न और प्लास्टिक सर्जरी विभाग बहुत कम केंद्रों में से एक है जो मैक्सिलोफेशियल सर्जरी में युवा प्लास्टिक सर्जनों को उनकी प्रैक्टिस के दौरान ये प्रशिक्षण देता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed