फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AIIMS MBBS entrance examination 2017 result decleared

AIIMS एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित, निशिता बनीं टॉपर

Fri, 16 Jun 2017 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 16 Jun 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
AIIMS MBBS entrance examination 2017 result decleared
aiims - फोटो : अमर उजाला

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में एमबीबीएस कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। 700 सीटों पर दाखिले के लिए 4905 विद्यार्थी पास घोषित किए गए हैं। गुजरात के सूरत की रहने वाली निशिता पुरोहित ने टॉप किया है। निशिता के बारे में राजस्थान के कोटा स्थित एक निजी कोचिंग संस्थान की ओर से जानकारी दी गई है। एम्स की ओर से टॉपर की कोई सूची जारी नहीं की गई है।

विज्ञापन


दिल्ली एम्स की ओर से दिल्ली सहित ऋषिकेश, पटना, भोपाल, रायपुर, जोधपुर और भुवनेश्वर एम्स में एमबीबीएस कोर्स में दाखिले के लिए 28 मई को परीक्षा आयोजित की गई थी। एम्स-प्रशासन की ओर से बृहस्पतिवार को घोषित परीक्षा परिणाम में 4905 विद्यार्थी सफल घोषित किए गए हैं। पहले दौर की काउंसलिंग में प्रति सीट चार विद्यार्थियों को बुलाने का निर्णय लिया गया है। इसके बाद सीट खाली रहने के बाद प्रतीक्षा सूची वालों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा।     
विज्ञापन


 पास विद्यार्थियों में 1828 छात्राएं और 2077 छात्र हैं। सूत्रों के मुताबिक एम्स की ओर से टॉप 100 की सूची तैयार की गई है। सभी एम्स में एमबीबीएस की 100-100 सीटें हैं। पहली बार दिल्ली एम्स में भी 100 प्रतियोगियों को दाखिला मिलेगा। इससे पहले दिल्ली एम्स में एमबीबीएस कोर्स में 70 सीटें थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


700 सीटों पर दाखिले के लिए देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 167 शहरों में 537 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी। 3,64,242 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था, जबकि परीक्षा में 2,84,737 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इमें 1,50,793 छात्राएं, 1,33,933 छात्र और 11 ट्रांस जेंडर थे।


एम्स के सब डीन (परीक्षा) डॉ. अशोक कुमार जरयाल ने बताया कि परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। एम्स की ओर से टॉप 100 की सूची बनाई गई है, लेकिन टॉपर की सूची एम्स की नीतियों के अनुसार जारी नहीं की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed