एम्स के डाक्टर पर लगा रेप का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के प्रतिष्ठित अस्पतालों में से एक अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के डाक्टर पर बलात्कार का आरोप लगा है। मामला दिल्ली के हौजखास इलाके का है।
सिक्किम की 25 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया है कि एम्स के डाक्टर ने नौकरी दिलाने के नाम पर उसे झांसा दिया और उसका शारीरिक शोषण किया।
महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी डाक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ चल रही है।
हालांकि अभी यह पता नहीं चल सका है कि पीड़ित महिला आरोपी डाक्टर के संपर्क में कैसे आई और डाक्टर ने कैसे उसे अपने जाल में फंसाया। पुलिस को शक है कि इस मामले के तार देह व्यापार से भी जुड़े हो सकते हैं।
हड़ताल पर गए डाक्टर
बता दें कि फिलहाल दिल्ली में आज सरकारी अस्पताल के डाक्टर हड़ताल पर हैं। डाक्टरों का आरोप है कि मरीज के तीमारदार ने उनसे हाथापाई की जिसके विरोध में डाक्टर हड़ताल पर हैं।
इस दौरान जहां पूरे देश में स्वाइन फ्लू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है वहीं दिल्ली में इस बिमारी से दस लोगों की जान जा चुकी है। महामारी के डर के बीच डाक्टरों के हड़ताल पर जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।