फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AIIMS Delhi mega donation camp by bsf itbp

दिल्ली: एम्स में हुआ महा रक्तदान, एक दिन में 2500 यूनिट एकत्रित

Sat, 26 Feb 2022 04:15 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 26 Feb 2022 04:15 PM IST
सार

नर्सिंग अधिकारी कनिष्क यादव ने बताया कि 2500 यूनिट एकत्रित हुई हैं लेकिन देर शाम तक रक्तदान चलने की वजह से यह संख्या और अधिक हो सकती है।

विज्ञापन
AIIMS Delhi mega donation camp by bsf itbp
blood donation in aiims - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मरीजों को समय पर रक्त की आपूर्ति कराने के लिए दिल्ली एम्स में महा रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। शुक्रवार सुबह आठ बजे से शुरू हुए इस शिविर में देर शाम तक लोग रक्तदान करते रहे। शाम चार बजे तक एम्स की ब्लड बैंक के पास 2500 यूनिट रक्त एकत्रित होने की घोषणा हुई। इस दौरान सभी लोगों ने रक्तदाताओं का तालियों के साथ सम्मान किया। शिविर के दौरान बीएसएफ और आईटीबीपी के 500 से ज्यादा जवानों ने मरीजों की सेवा के लिए अपना रक्तदान किया।

विज्ञापन


एम्स प्रबंधन के अनुसार निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने महा रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। इससे पहले निदेशक कार्यालय से लेकर एम्स के मुख्य परिसर को फूलों के साथ सजाया गया। रक्तदान करने वालों को एम्स की ओर से एक दाता कार्ड भी दिया गया है। संस्थान की ओर से इन्हें सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


नर्सिंग अधिकारी कनिष्क यादव ने बताया कि 2500 यूनिट एकत्रित हुई हैं लेकिन देर शाम तक रक्तदान चलने की वजह से यह संख्या और अधिक हो सकती है। उन्होंने बताया कि शिविर में एम्स के कर्मचारी और सुरक्षा जवानों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। रक्तदान करने वालों को एम्स की ओर से अल्प आहार भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed