फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AIIMS delhi issues new guidelines for staffs amid increasing no of cases among hospital workers

एम्स की चेतावनी- साथ बैठकर चाय पीने या भोजन करने पर कर्मचारियों को देना होगा 500 रुपये का जुर्माना

Sat, 20 Jun 2020 12:07 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 20 Jun 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
AIIMS delhi issues new guidelines for staffs amid increasing no of cases among hospital workers
एम्स दिल्ली

दिल्ली एम्स में लगातार स्वास्थ्य कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित होने की वजह से अब सख्त चेतावनी भरे आदेश जारी किए गए हैं, जिसके अनुसार साथ में बैठकर चाय पीने या भोजन करने पर कर्मचारियों पर 500 रुपये का जुर्माना लगेगा। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य कर्मचारियों को आपस में कम से कम एक मीटर की दूरी का पालन करना बेहद जरूरी है। अगर इसका पालन नहीं किया जाता है तो जुर्माना लगाया जा सकता है। एम्स के माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग की ओर से यह आदेश जारी हुआ है। 
विज्ञापन


विभागाध्यक्ष डॉ. रामा चौधरी ने आदेश में लिखा है कि पिछले कुछ दिनों में विभाग के कुछ कर्मचारी हाईरिस्क कैटेगरी में पाए गए हैं। इसलिए किसी भी व्यक्ति से बातचीत के दौरान एन-95 मास्क स्वास्थ्य कर्मचारियों को लगाना अनिवार्य है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हर दिन काम के दौरान हाथ धोना और सोशल डिस्टेंसिंग रखना जरूरी है। अगर ऐसा नहीं होता है तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ 500 रुपये का जुर्माना लिया जाएगा। दरअसल दिल्ली एम्स में बीते 17 जून तक 1314 स्वास्थ्य कर्मचारी और उनके परिजन कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। 


इनमें आठ फैकल्टी, 33 रेजीडेंट डॉक्टर, 130 नर्स, 104 सुरक्षा गार्ड, 202 अस्पताल अटेंडेंट और 108 सफाई कर्मचारी शामिल हैं। इनके अलावा 28 ओटी तकनीशियन, एमएलटी 23, आरटी 6, सात एक्सरे तकनीशियन अब तक कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। इनके अलावा 617 स्वास्थ्य कर्मचारियों के परिजन भी कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed