फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AIIMS delhi gives 6 year waiting for heart surgery Meerut patient gets 2025 date

दिल्ली: एम्स में दिल की सर्जरी के लिए 6 साल की वेटिंग, 2025 की दी तारीख

Sat, 24 Aug 2019 11:21 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 24 Aug 2019 11:21 AM IST
विज्ञापन
AIIMS delhi gives 6 year waiting for heart surgery Meerut patient gets 2025 date
एम्स दिल्ली

दिल्ली एम्स में मरीजों को कितनी लंबी वेटिंग मिलती है इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि एक दिल के मरीज को सर्जरी के लिए एक-दो नहीं, बल्कि छह 6 साल बाद का समय मिला है। जी हां, देश के सबसे बड़े मेडिकल संस्थान में भी लोगों को सर्जरी के लिए एक-दो नहीं, बल्कि छह-छह साल इंतजार करने को कहा जा रहा है।

विज्ञापन


दरअसल, उत्तर प्रदेश के मेरठ में रहने वाली 32 वर्षीय नसरीन बानो जब 19 साल की थीं तब से ही उन्हें दिल की बीमारी है। नसरीन का कहना है कि उनके आर्थिक हालात ठीक नहीं है।
विज्ञापन


दिल की बीमारी के चलते नसरीन पिछले 13 साल से एम्स में इलाज करवा रही हैं। डॉक्टरों ने बताया कि उनका हार्ट वॉल्व सिकुड़ चुका है और बिना सर्जरी के ठीक भी नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इतनी गंभीर स्थिति होने के बाद भी डॉक्टरों ने उन्हें 6 साल बाद यानी 2025 का समय दिया है। नसरीन ने इस बारे में बात की तो डॉक्टरों ने उन्हें किसी दूसरे अस्पताल में इलाज की सलाह भी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed