फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AI cameras at petrol pumps in Delhi to identify old vehicles

Delhi: वाहन पुराना लाने पर पेट्रोल पंप पर बज उठेगा स्पीकर, एआई कैमरों से होगी पुराने वाहनों की पहचान

Tue, 04 Mar 2025 04:13 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 04 Mar 2025 04:13 AM IST
सार

जिस तरह से पहले वाहन का प्रदूषण प्रमाण पत्र न होने पर एआई कैमरों से वाहन की नंबर प्लेट की तस्वीर लेकर उसकी पहचान की जाती थी। उसी तरह से दिल्ली में पुराने वाहन की पहचान होगी। ये एआई कैमरे वाहन पोर्टल से जुड़े होंगे

विज्ञापन
AI cameras at petrol pumps in Delhi to identify old vehicles
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

एक अप्रैल से 10 और 15 साल की उम्र सीमा पूरी कर चुके वाहनों को डीजल-पेट्रोल न देने को लेकर पेट्रोल पंपों पर तैयारियां अंतिम चरण में है। इसके लिए पेट्रोल पंप पर हाईटेक तकनीक वाले उपकरण लगाए जा रहे हैं। एआई कैमरों से वाहनों के पुराने होने की पहचान की जाएगी। वाहन के पुराना होने पर लाउडस्पीकर से स्वचालित घोषणा होगी और वाहन मालिकों को पेट्रोल-डीजल नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन


दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष निश्चल सिंघानिया ने कहा कि प्रदूषण की रोकथाम में दिल्ली के पेट्रोल पंप मालिक भी सरकार के साथ हैं। 80 फीसदी पेट्रोल पंप पर उपकरण लग चुके हैं। कुछ दिनों में बाकी पेट्रोल पंप पर भी काम पूरा हो जाएगा। जिस तरह से पहले वाहन का प्रदूषण प्रमाण पत्र न होने पर एआई कैमरों से वाहन की नंबर प्लेट की तस्वीर लेकर उसकी पहचान की जाती थी। उसी तरह से पुराने वाहन की पहचान होगी। ये एआई कैमरे वाहन पोर्टल से जुड़े होंगे। जो वाहन के प्रदूषण प्रमाण पत्र, वाहन के पुराना होने या नहीं और बीमा के संबंध में जानकारी देंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वाहन के पुराना होने की घोषणा के लिए पेट्रोल पंप पर स्पीकर भी लगाए गए हैं जो स्वचालित घोषणा करेंगे। इसके लिए पहले एआई कैमरे से वाहन के पुराना होने का एलर्ट मिलेगा जो पेट्रोल पंप लगे डैशबोर्ड पर फ्लैश होगा फिर स्पीकर से वाहन पुराना होने की घोषणा होने लगेगी। दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में 400 पेट्रोल पंप यह व्यवस्था की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बता दें कि पिछले वर्ष तक 59 लाख वाहनों का पंजीकरण रद्द हो चुका है। इसमें कितने वाहन सड़कों पर दौड़ रहे है उसको लेकर कोई सटीक आंकड़ा नहीं है। मगर, कुछ वाहनों को स्क्रैप और कुछ ने अनापत्ति प्रमाण पत्र लेकर अपने वाहनों को दूसरे राज्यों में पंजीकृत करा लिया है।  


वर्तमान में दिल्ली में 84 लाख से ज्यादा सक्रिय पंजीकृत वाहन है। परिवहन विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में 22 जनवरी 2025 तक कुल 8413815 सक्रिय वाहन पंजीकृत है। इसमें डीजल वाहनों की संख्या 210095, पेट्रोल वाहनों की संख्या 6814996, सीएनजी वाले वाहनों की संख्या 268804 है। इसके अलावा पेट्रोल/सीएनजी 654065,पेट्रोल/इथेनॉल 18475, पेट्रोल/हाइब्रिड 80299, पेट्रोल/एलपीजी 571 सक्रिय वाहन पंजीकृत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed