{"_id":"6a5cd0dc7714dc148309e8d1","slug":"ai-and-robotics-courses-to-be-launched-at-ndmcs-womens-technical-institute-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-146568-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एनडीएमसी के महिला तकनीकी संस्थान में एआई, रोबोटिक्स पाठ्यक्रम होंगे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एनडीएमसी के महिला तकनीकी संस्थान में एआई, रोबोटिक्स पाठ्यक्रम होंगे शुरू
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) नेताजी नगर स्थित महिला तकनीकी संस्थान को आधुनिक कौशल विकास केंद्र के रूप में विकसित करेगी। एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने रविवार को संस्थान का निरीक्षण कर इसके समग्र आधुनिकीकरण और रोजगारोन्मुखी तकनीकी पाठ्यक्रम शुरू करने के निर्देश दिए।
चहल ने विभागाध्यक्षों, संस्थान की प्रधानाचार्य और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भवन, प्रशिक्षण सुविधाओं और शैक्षणिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने संस्थान के उन्नयन के लिए परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के निर्देश देते हुए कहा कि भविष्य की औद्योगिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नए पाठ्यक्रम शुरू किए जाएं।
उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), रोबोटिक्स, ड्रोन तकनीक, साइबर सुरक्षा, डिजिटल मार्केटिंग, डाटा एनालिटिक्स और ई-कॉमर्स जैसे आधुनिक एवं रोजगार आधारित पाठ्यक्रम शुरू करने की संभावनाओं का अध्ययन करने का आदेश दिया। साथ ही स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक प्रशिक्षण लैब, हर्बल गार्डन, कैफेटेरिया और अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित करने के लिए सर्वे कराने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
चहल ने उद्योगों के सहयोग से छात्राओं के लिए प्लेसमेंट, अप्रेंटिसशिप और इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू करने पर जोर देते हुए कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल रोजगार उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि छात्राओं को उद्यमी बनने के लिए भी तैयार करना होना चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक सप्ताह समीक्षा बैठक आयोजित कर परियोजना की प्रगति पर नजर रखने और जल्द समग्र विकास योजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
इससे पहले चहल ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लगातार 33वें रविवार को आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। उ