{"_id":"6a7f00b381b4286fbf074071","slug":"agreement-between-dtu-and-csir-csio-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-150718-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डीटीयू और सीएसआईआर-सीएसआईओ के बीच करार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डीटीयू और सीएसआईआर-सीएसआईओ के बीच करार
विज्ञापन
अनुसंधान, प्रशिक्षण और कौशल विकास के क्षेत्र में करेंगे सहयोग
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) ने शैक्षणिक, अनुसंधान, प्रशिक्षण और कौशल विकास के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए सीएसआईआर-सीएसआईओ के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया है। इस साझेदारी के जरिये दोनों संस्थानों के छात्रों और शोधार्थियों को विशेषज्ञता, वैज्ञानिक संसाधनों और शोध सुविधाओं के नए अवसर मिलेंगे।
एमओयू के तहत दोनों संस्थानों के बीच स्टाफ एक्सचेंज, छात्रों का प्रशिक्षण, वैज्ञानिक सूचनाओं और पुस्तकालय संसाधनों का अनुमत आदान-प्रदान, संयुक्त कार्यक्रमों का आयोजन और स्नातक, परास्नातक व पीएचडी छात्रों के संयुक्त पर्यवेक्षण की व्यवस्था विकसित की जाएगी। इसके अलावा संयुक्त कौशल विकास कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। डीटीयू के कुलपति प्रो. प्रतीक शर्मा ने कहा कि सीएसआईआर-सीएसआईओ के साथ यह समझौता डीटीयू की शैक्षणिक एवं शोध क्षमताओं और सीएसआईआर-सीएसआईओ की वैज्ञानिक विशेषज्ञता व अत्याधुनिक अवसंरचना को एक मंच पर लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे ज्ञान के आदान-प्रदान, अंतरविषयक शोध और संयुक्त वैज्ञानिक पहलों को बढ़ावा मिलेगा। इस दौरान प्रो. विनोद सिंह, डीन (आरएंडडी) और प्रो. गिरीश कुमार सहित विभाग के शिक्षक मौजूद रहे।