{"_id":"5d27c0378ebc3e6d22782741","slug":"agreement-between-dda-and-himachal-government-delhi-gives-land-instead-of-getting-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीए और हिमाचल सरकार के बीच हुआ करार, दिल्ली ने दी जमीन, बदले में मिलेगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीए और हिमाचल सरकार के बीच हुआ करार, दिल्ली ने दी जमीन, बदले में मिलेगा पानी
Fri, 12 Jul 2019 04:33 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 12 Jul 2019 04:33 AM IST
विज्ञापन
DDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने नई कॉलोनियों और विकास क्षेत्रों के लिए मुसीबत बनी पानी की समस्या का समाधान निकाल लिया है। डीडीए ने हिमाचल प्रदेश सरकार से करार किया है। इसके तहत द्वारका में हिमाचल प्रदेश के नए भवन को लेकर डीडीए ने भूमि की पहचान की है। इसके बदले में हिमाचल प्रदेश दिल्ली को अतिरिक्त पानी का हिस्सा देगा। इस पानी को दिल्ली जल बोर्ड के जरिए डीडीए अपनी कॉलोनियों और विकास क्षेत्रों में आपूर्ति करेगा।
विज्ञापन
नई दिल्ली के मंडी हाउस स्थित हिमाचल भवन में बृहस्पतिवार को डीडीए और हिमाचल सरकार के प्रतिनिधियों के बीच हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। डीडीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह करार दिल्ली और हिमाचल दोनों के लिए हितकारी रहेगा। हिमाचल प्रदेश की मांग है कि उनके यहां से दिल्ली आने वाले लोगों के लिए एक और भवन की आवश्यकता है। अब तक इसके लिए हिमाचल भवन है। डीडीए ने उनके प्रस्ताव को मंजूर करते हुए द्वारका इलाके में एक भूमि की पहचान की है, जिसका प्रस्ताव बैठक के दौरान हिमाचल प्रदेश सरकार को सौंप भी दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि डीडीए हिमाचल प्रदेश सरकार की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए भूमि उपलब्ध कराएगा। इसके बदले में हिमाचल प्रदेश से दिल्ली को मिलने वाले पानी में अतिरिक्त हिस्सा मिलेगा। इस अतिरिक्त हिस्से को नई कॉलोनियों और विकास क्षेत्रों तक पहुंचाने की जिम्मेवारी दिल्ली जल बोर्ड को दी गई है। उन्होंने बताया कि बाहरी दिल्ली क्षेत्रों में डीडीए नई कॉलोनियों पर काम कर रहा है। नरेला जैसे कुछ इलाकों में पानी को लेकर भी समस्या है। काफी लंबे समय से इसे लेकर डीडीए योजना में लगा हुआ था।
विज्ञापन