फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Aged from innocent child in the crèche Tease.

वृद्ध ने क्रेच में मासूम बच्ची से की दरिंदगी

Wed, 13 Jan 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 13 Jan 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
Aged from innocent child in the crèche Tease.
क्रॉसिंग्स की एक सोसायटी में चल रहे क्रेच में 60 साल के वृद्ध ने चार साल की बच्ची से दरिंदगी की। तबियत बिगड़ने पर मां ने पूछा तो बच्ची ने असलियत बताई।
विज्ञापन


मंगलवार को इस संबंध में विजयनगर थाने में रेप और पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी वृद्ध अरुण सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया है। क्रेच आरोपी की पुत्रवधू का है। आरोपी को बच्ची दादू कहती है।
विज्ञापन


एसपी सिटी अजयपाल शर्मा ने बताया कि बच्ची करीब चार माह से क्रेच में रह रही थी। उसके माता-पिता नोएडा की प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं, यहां किराए पर फ्लैट में रहते हैं। वे सुबह बच्ची को क्रेच में छोड़ जाते थे और शाम में ऑफिस से आकर उसे अपने साथ ले जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन से बच्ची की तबियत ठीक नहीं थी। हाल ही में मां ने गौर किया किया तो पता चला कि बच्ची के साथ अश्लील हरकत की गई है। मां ने पूछा कि ये किसने किया तो बच्ची ने बताया कि क्रेच में ‘दादू’ ने उसके साथ ये किया है।

महिला के पति कंपनी की तरफ से विदेश गए थे। पति के आने पर उन्होंने एफएफआईआर दर्ज कराई, तो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी की बहू जब घर के बाहर या इधर-उधर जाती थी, तब आरोपी ये हरकतें करता था। चौकी इंचार्ज ने बताया कि उनकी पत्नी यहां नहीं रहती है।

क्या है क्रेच
ऐसी जगह जहां बच्चों को घर जैसा माहौल और स्नेह दिया जाता है। अमूमन नौकरीपेशा दंपति बच्चों को क्रेच में छोड़कर जॉब पर या बाहर चले जाते हैं।

क्रेच में बच्चों की देखभाल और खाने-पीने का इंतजाम होता है। देखभाल करना क्रेचवालों की जिम्मेदारी होती है। इसके लिए उन्हें दंपति पैसे देते हैं।

क्रेच बंद कराएगी आरडब्ल्यूए
क्रॉसिंग्स इस सोसायटी के आरडब्ल्यूए ने सोसायटी में चल रहे क्रेच बंद कराने का फैसला लिया है। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों का कहना है कि सोसायटी में क्रेच नहीं चलने दिया जाएगा।

सोसायटी के लोगों में गुस्सा
घटना को लेकर सोसायटी के लोगों में गुस्सा है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। आरोपी की पोती भी इसी पीड़ित बच्ची जितनी उम्र बताई जा रही है।


चार हजार महीना क्रेच की फीस 
चौकी इंचार्ज क्रॉसिंग्स ने बताया कि इस क्रेच की फीस चार हजार रुपये प्रतिमाह एक बच्चे की है। और भी कई बच्चे यहां आते हैं।

लिफ्ट में लगेंगे सीसीटीवी
क्रॉसिंग्स सोसायटी के पदाधिकारियों ने बताया कि वे जल्द ही लिफ्ट में भी सीसीटीवी कैमरे लगवाएंगे। उनका मानना है कि लिफ्ट में इस तरह की हरकतें हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed