फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   again tention in Bisahdha, police raid on Shaista's statement

फिर गरमाया बिसाहड़ा, शाइस्ता के बयान पर पुलिस की दबिश

Thu, 03 Dec 2015 04:54 AM IST
Updated Thu, 03 Dec 2015 04:54 AM IST
विज्ञापन
again tention in Bisahdha, police raid on Shaista's statement

जारचा के बिसाहड़ा गांव में 28 सितंबर को हुए इकलाख हत्याकांड मामले में पुलिस को शाइस्ता के बयान की कॉपी मिलने के बाद आठ नए नाम सामने आए हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए गांव में मंगलवार रात दबिश दी। इस दौरान लोगों ने विरोध भी किया। हालांकि पुलिस के हाथ कोई नहीं लगा।

कई युवक अभी तक गांव से फरार चल रहे हैं। इससे गांव का माहौल गरमा गया है। दरसअल, 26 नवंबर को जिला न्यायालय में एडीजे द्वितीय के सामने करीब आधा घंटे तक शाइस्ता के बयान दर्ज कराए गए।
विज्ञापन

नए आरोपियों की भूमिका महत्वपूर्ण

again tention in Bisahdha, police raid on Shaista's statement

इसमें शाइस्ता ने आठ नए नामों का खुलासा किया। इसके बाद पुलिस ने गोपनीय रूप से इन नए लोगों को भी जांच के दायरे में ले लिया। गिरफ्तारी के लिए अभियुक्तों के नाम गोपनीय रखे गए हैं, लेकिन पुलिस ने दबिश देना शुरू कर दिया है।


नए आरोपियों की भूमिका महत्वपूर्ण बताई गई है। अभी किसी भी अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि दबिश नहीं दी गई है, जांच के बाद गिरफ्तारी की जाएगी।

इकलाख हत्याकांड मामले में बुधवार को नामजद अभियुक्तों की तारीख थी। सीजीएम (गौतमबुद्धनगर) न्यायालय में मामले पर सुनवाई होनी थी। इकलाख के वकील यूसुफ सैफी ने बताया कि पुलिस के उपलब्ध नहीं होने के चलते बुधवार को जिला जेल गौतमबुद्धनगर से इकलाख हत्याकांड के अभियुक्त नहीं आ पाए। अभियुक्तों के जेल से नहीं आने के कारण सुनवाई नहीं हो पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed